फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Attempt to looted SBI ATM in Hisar

हिसार में एसबीआई के एटीएम को लूटने का प्रयास, बैंक में भी सेंध लगाने की कोशिश

Sun, 09 Aug 2020 02:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Attempt to looted SBI ATM in Hisar
एटीएम लूट का प्रयास।

हिसार के नजदीक गांव बहबलपुर में शनिवार देर रात को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान चोर एटीएम बूथ का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एटीएम लूट का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा चोरों ने बैंक में भी सेंधमारी की कोशिश की। यह पूरी वारदात एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

विज्ञापन


बैंक अधिकारियों को रविवार सुबह वारदात की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। गांव बहबलपुर में रविवार सुबह टहलते वक्त ग्रामीणों ने एसबीआई एटीएम का गेट टूटा हुआ देखा। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ब्रांच मैनेजर विशाल को दी। 
विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर ने इस घटना की जानकारी अपने अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को दी। ब्रांच मैनेजर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम बूथ के गेट की कुंडिया टूटी हुई है। इसके अलावा एटीएम भी क्षतिग्रस्त है। इसके बाद उन्होंने बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें तीन युवक एटीएम को तोड़ते नजर आए। मगर तीनों युवकों ने चेहरा ढक रखा था। इस कारण से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर ने बताया कि चोरों ने बैंक में भी सेंधमारी का प्रयास किया है। बैंक की एक दीवार को भी तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही बैंक की एक खिड़की भी टूटी हुई है। ब्रांच मैनेजर के मुताबिक फिलहाल एटीएम में रखी नकदी का मिलान किया जा रहा है। उसके बाद ही यह बताया जा सकेगा कि चोर एटीएम से नकदी निकालने में सफल रहे या नहीं। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि दो दिन पहले ही एटीएम में नकदी डाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed