फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harish Singla received death threats in Patiala

Patiala: हरीश सिंगला को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- सूरी को तो मार दिया, अब तेरी बारी है

Sun, 06 Nov 2022 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 08:10 PM IST
सार

सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को सभी हिंदू नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए। सिंगला का कहना है कि पटियाला हिंसा मामले में 67 दिन जेल में रहकर बाहर आने पर बिना किसी कारण उनकी पुलिस सुरक्षा कम कर दी गई, जबकि केंद्रीय एजेंसियां लगातार पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को इंटेलीजेंस इनपुट दे रही हैं कि सिंगला की जान को खतरा है। 

विज्ञापन
Harish Singla received death threats in Patiala
हरीश सिंगला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में शिवसेना सेना सुधीर सूरी के कत्ल का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि पटियाला में शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को शनिवार रात बुरुंडी के एक नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस तरह का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले सिंगला ने 14 अक्तूबर को भी दावा किया था कि उन्हें पाकिस्तान से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सिंगला ने आरोप लगाया कि विदेशी नंबरों से लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी आ रही हैं। 

विज्ञापन


शनिवार रात बुरुंडी से आई कॉल में फोन करने वाले का कहना था कि सूरी को तो मार दिया है अब तेरी बारी है। सिंगला ने बताया कि सभी धमकियों की जानकारी प्रूफ के साथ संबंधित थाना कोतवाली और एसएसपी पटियाला को दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लेकिन अभी तक पटियाला पुलिस ने इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। सिंगला ने कहा कि हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर मान सरकार के लापरवाही भरे रवैये के चलते ही सूरी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
विज्ञापन


सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को सभी हिंदू नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए। सिंगला का कहना है कि पटियाला हिंसा मामले में 67 दिन जेल में रहकर बाहर आने पर बिना किसी कारण उनकी पुलिस सुरक्षा कम कर दी गई, जबकि केंद्रीय एजेंसियां लगातार पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को इंटेलीजेंस इनपुट दे रही हैं कि सिंगला की जान को खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नजरबंद करने पर सिंगला ने कहा कि वह अमृतसर में न तो कोई धरना लगाने जा रहे थे और न ही कोई प्रदर्शन करने जा रहे थे। वह सिर्फ अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जाना चाहते थे लेकिन पंजाब सरकार ने उनको सूरी परिवार के दुख में भी शामिल नहीं होने दिया।


डीएसपी (सिटी वन) संजीव सिंगला का कहना है कि शिकायत को पुलिस विभाग के साइबर सेल के पास जांच को भेज दिया है। जिस नंबर से सिंगला ने धमकी मिलने की शिकायत की है, उसको ट्रैस किया जा रहा है। मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed