फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hanging Dead Body found on Police Station Wall

सनसनीखेज, थाने की दीवार पर लटका मिला शव

Sun, 14 Dec 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Dec 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
 Hanging Dead Body found on Police Station Wall

शहर के छीपटवाड़ा स्थित सीआईए थाना परिसर की बाहरी दीवार पर लगी कील में एक अधेड़ का शव शनिवार को लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मामले में मृतक के परिजनों की ओर से किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन दीवार के सहारे लटके शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि अधेड़ को मारकर किसी ने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे टांगा हो। मामले में पुलिस वैसे अभी तफ्तीश होने की बात कह रही है। वहीं, एसपी का भी मानना है कि मामला संदिग्ध है।

विज्ञापन

कैथल निवासी नरेंद्र का है शव

 Hanging Dead Body found on Police Station Wall

शनिवार तड़के छीपटवाड़ा मोहल्ले में लोगों ने सीआईए थाना परिसर की बाहरी दीवार पर एक अधेड़ की लाश को लटकते देखा। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कैथल निवासी नरेंद्र (45) के रूप में की।

पिछले डेढ़ साल से छीपटवाड़ा में ही रह रहे परिजनों ने बताया कि नरेंद्र शराब का आदी था और पत्नी से झगड़ा होने के बाद पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर ही रहता था।

घटना को लेकर पुलिस अभी आत्महत्या या हत्या में से किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि अधेड़ को मारकर टांगा गया है।

आत्महत्या नहीं, हत्या का संदेह, क्यों?

 Hanging Dead Body found on Police Station Wall

1. मृतक का शव दीवार पर लगी कील पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका था।
2. मृतक के पैर नीचे मौजूद रेहड़ी पर काफी झुके हुए थे।
3. प्लास्टिक की रस्सी जिस कील पर बंधी थी, वह काफी ऊपर है और एक शराबी के लिए इतनी ऊंची जगह रस्सी बांधना असंभव जैसा है।

शव की बताई गई स्थिति से मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और पुलिस की जांच में सच्चाई का पता चल सकेगा।
-नाजनीन भसीन, एसपी, जिला पुलिस रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed