फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdwara Sahib employee commits suicide in Bathinda

Punjab News: कर्मचारी पर बनाया फोन से धमकी देने का दबाव, ताकि पुलिस सुरक्षा मिल सके, जान दे दी

Fri, 04 Aug 2023 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 01:36 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती एक अगस्त को उसके पिता ने गुरुद्वारा साहिब आकर उसे और उसकी मां को बताया कि आरोपी सुरजीत सिंह पूरा दिन उसका मोबाइल का इस्तेमाल करता है। यह भी कहता है कि इसके बारे में वह किसी को न बताएं। अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
Gurdwara Sahib employee commits suicide in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बठिंडा के गुरुद्वारा माड़ी सिख मेहराज के प्रधान ने गनमैन लेने के लिए गुरुद्वारा के ही कर्मचारी पर उसे फोन कर जान से मारने की धमकी देने का दबाव बनाया ताकि वह अपनी जान का खतरा बताकर पंजाब पुलिस से सुरक्षा हासिल कर सके। आरोपी प्रधान लगातार कर्मचारी के फोन से खुद को ही धमकी दे रहा था और बाद में पुलिस को शिकायत दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद गुरुद्वारा कर्मी को थाने बुलाया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रधान ने दोबारा कर्मचारी पर फोन कर उसे धमकी देने का दबाव बनाया लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी प्रधान परेशान करने लगा। इसके चलते व्यक्ति ने बीती दो अगस्त को जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी गुरुद्वारा प्रधान पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


थाना सिटी रामपुरा पुलिस को दी शिकायत में जसप्रीत सिंह निवासी गांव सिधाणा ने बताया कि उसके पिता बूटा सिंह गुरुद्वारा माड़ी सिख में काम करते हैं जबकि आरोपी सुरजीत सिंह निवासी गांव ढिपाली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान है। गुरुद्वारा साहिब में पंजाब पुलिस की गार्द लगी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके पिता बूटा सिंह उन्हें हमेशा बताते थे कि आरोपी सुरजीत सिंह अपनी शौहरत के लिए पंजाब पुलिस से गनमैन लेने चाहता है लेकिन पुलिस उसे दे नहीं रही है, इसलिए आरोपी सुरजीत सिंह उसके पिता से फोन कर धमकी देने को कहता था ताकि वह पुलिस को बता सके कि उसकी जान को खतरा है और उसे गनमैन मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके पिता के पास दो मोबाइल नंबर हैं। गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी जाने के बाद उसके पिता का फोन आरोपी सुरजीत सिंह इस्तेमाल करता था। कुछ दिन पहले आरोपी सुरजीत सिंह को धमकी भरी कॉल आई। इसकी जांच पुलिस ने की। इस संबंध में उसके पिता बूटा सिंह को भी बुलाया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती एक अगस्त को उसके पिता ने गुरुद्वारा साहिब आकर उसे और उसकी मां को बताया कि आरोपी सुरजीत सिंह पूरा दिन उसका मोबाइल का इस्तेमाल करता है। यह भी कहता है कि इसके बारे में वह किसी को न बताएं। अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा।

इसके बाद दो अगस्त को उसके पिता ने गुरुद्वारा साहिब में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका पता चलने पर उन्होंने अपने पिता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी सुरजीत सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed