फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gun Shot on Soldier's foot by robber in Batala

पंजाबः परिवार के साथ जा रहा था सेना का जवान, लुटेरे ने मारी गोली...फिर हुआ ये कांड

Mon, 24 Dec 2018 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Gun Shot on Soldier's foot by robber in Batala
घटना के बारे में जानकारी देते सैनिक वरिंदर सिंह

छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर जा रहे होशियारपुर के रहने वाले सैनिक को एक लुटेरे ने गनप्वाइंट पर पहले पैसे निकालने की धमकी दी। जब सैनिक ने शोर मचाया तो आरोपी लुटेरे ने अपनी पिस्तौल से उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद दूसरा फायर किया जो जमीन पर लगा। सैनिक के शोर मचाने के बाद आरोपी अपनी कार लेकर मौके से भाग निकला। फौजी ने अपनी कार से लुटेरे का पीछा किया लेकिन वो भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन


घटना बटाला के खतीब गांव के पास की है। वारदात के समय फौजी परिवार के कार रोककर साथ खाना खा रहा था। वहीं बटाला पुलिस ने घायल सैनिक के बयान पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना रविवार बाद दोपहर की है। वरिंदर सिंह निवासी जिला होशियारपुर ने बताया कि वह अमृतसर की खासा यूनिट में इंडियन आर्मी में तैनात हैं। वह नौ दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।

विज्ञापन

 रविवार को ड्यूटी पर पहुंचना था और वह पत्नी व बच्चों के साथ कार में मुकेरियां-गुरदासपुर से होते हुए अमृतसर के लिए जा रहा था। जब वह बटाला बाईपास के पास गांव खतीब पहुंचा तो वहां पर रुक गए और अपनी गाड़ी में ही परिवार के साथ खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद वह गाड़ी में था कि इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में एक व्यक्ति आया और उसने भी अपनी कार को रोक लिया। उसने अपनी कार उनकी कार के सामने खड़ी कर दी और उसके पास आया। उसने कहा कि उसके पास जितने पैसे हैं वह उसे दे दे। 

वरिंदर सिंह ने बताया कि जब उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो उक्त स्विफ्ट कार चालक ने अपने डिब्बे से पिस्तौल निकाल ली। वह अपनी कार से बाहर निकल आया। जैसे ही वह कार से बाहर निकला अज्ञात कार सवार लुटेरे ने फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। उसने डर के मारे लुटेरे को 200 रुपये दे दिए। 

लुटेरे ने उसको और पैसे देने के लिये मजबूर किया तो उसने 300 रुपये दे दिए। इसके बाद लुटेरे ने और पैसे देने के लिए उस पर फायर किया जो जमीन पर लगा। लुटेरे की मंशा को देखते हुए उसने शोर मचा दिया। इसके बाद लुटेरा वहां से भाग निकला। थाना सिविल लाइन के एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed