फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Museum clerk charged with fraud of Rs 8 lakh

गर्वमेंट म्यूजियम के क्लर्क पर 8 लाख के गबन का आरोप, मामला दर्ज

Thu, 22 Sep 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Government Museum clerk charged with fraud of Rs 8 lakh
- फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित गर्वमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के पूर्व कैशियर के खिलाफ आठ लाख रुपये के गबन का केस दर्ज किया गया है। सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एसडीएम ईस्ट कार्यालय में तैनात क्लर्क राजिंदर कुमार को आठ लाख रुपये गबन करने के मामले में आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


राजिंदर उस समय गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में कैशियर था। पुलिस ने यह केस सेक्टर 10 स्थित गर्वमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी की सीनियर असिस्टेंट कम सुपरिंटेंडेंट कमलेश रानी की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी राजिंदर पिछले साल तक गर्वनमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में बतौर कैशियर तैनात था। इसी दौरान उसने आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। विभाग ने अपने लेवल पर जांच करने के बाद पुलिस को राजिंदर कुमार के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर सेक्टर 3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed