{"_id":"586aa85c4f1c1b0b52158d0b","slug":"gopal-sweets-owner-robbed-crime-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट, लोग थे लेकिन किसी को पता नहीं चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट, लोग थे लेकिन किसी को पता नहीं चला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-11 में गोपाल स्वीट्स के मालिक शरणदीप सिंह से दो बदमाश लाखों रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार वारदात स्थल पर कई लोग मौजूद थे, मगर किसी को भी वारदात के बारे में पता नहीं। पुलिस दुकान के पुराने व नए नौकरों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डंप डाटा लेकर भी मामले की जांच की।
सेक्टर-11 निवासी शरणदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात को करीब 9:30 बजे सेक्टर-8 में दुकान से सेल के पैसे बैग में लेकर घर के बाहर पहुंचा था। कार पार्क कर जैसे ही वह घर में दाखिल होने लगे, एक युवक उनके पास आया और उसके हाथ से बैग छीनकर पास में खड़ी एक्टिवा पर बैठकर पहले से इंतजार कर रहे साथी के साथ फरार हो गया। शरणदीप ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल और एसएचओ सेक्टर-11 भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद केस दर्ज किया।
पुलिस दुकान में पुराने नौकरों के बारे में भी जानकारी ले रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी पुराने निकाले हुए नौकर ने खुन्नस में वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। सोमवार को पुलिस ने दुकान में काम करने वाले कई नौकरों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।