फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold worth Rs 33 lakh seized at Amritsar airport

Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 33 लाख का सोना, दो कैप्सूल में छिपाकर लाया था यात्री

Sun, 31 Dec 2023 02:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Dec 2023 02:23 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर 33 लाख का सोना पकड़ा गया। शक के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को रोका। जांच करने पर दो कैप्शूल में कुल 516 ग्राम सोना बरामद हुआ है। यात्री इसे शरजाह से लाया था।

विज्ञापन
Gold worth Rs 33 lakh seized at Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट। - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने शनिवार को शरजाह से आए एक यात्री से 516 ग्राम सोना पकड़ा है। यह यात्री 30 दिसंबर को शरजाह से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 1428 से भारत पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों ने इस यात्री को संदेह के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो कैप्सूल बरामद हुए। इनके अंदर पेस्ट के रूप में 516 ग्राम शुद्ध सोना बरामद किया गया। शरजाह से आए इस यात्री से बरामद सोने की कीमत 33 लाख 2 हजार 400 रुपये आंकी गई है। कस्टम अधिकारियों ने सोने को जब्त करने के बाद उसके विरुद्ध कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed