{"_id":"5f96cdcb0a004006d211caee","slug":"gold-looted-after-family-held-hostage-in-ferozepur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में लुटेरों ने की वारदात, परिवार को बंधक बनाया फिर 30 तोला सोना लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी में लुटेरों ने की वारदात, परिवार को बंधक बनाया फिर 30 तोला सोना लूटा
Tue, 27 Oct 2020 02:06 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में फिरोजपुर के मक्खू के मेन बाजार स्थित एक घर में रविवार की सुबह सवा छह बजे पुलिस वर्दी में घुसे तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। लुटेरे घर से तीस तोले सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर लुटेरों ने परिवार के मुखिया को किरच मारकर जख्मी कर दिया। लुटेरे जाते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) और मोबाइल फोन साथ ले गए। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित रणजीत सिंह निवासी मक्खू ने बताया उसका घर मेन बाजार में है। रविवार की सुबह सवा छह बजे घर की बेल बजी। उसके बेटे ने घर का गेट खोला। गेट के बाहर एक स्विफ्ट कार के पास तीन लोग खड़े थे। उन लोगों ने कहा कि पुलिस वाले हैं। घर में घुसते ही आरोपियों ने पिस्तौल निकाल ली और परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। रणजीत के मुताबिक उसने विरोध किया तो किरच से वार कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
लुटेरे घर से लगभग तीस तोले सोने के जेवरात, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। रणजीत सिंह को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई नरेंदर सिंह के मुताबिक पीड़ित रणजीत सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन