{"_id":"574868834f1c1b44076910b0","slug":"gold-chain-snatching-with-2-elderly-women-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: आधे घंटे के भीतर दो बुजुर्ग महिलाओं से चेन स्नैचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात: आधे घंटे के भीतर दो बुजुर्ग महिलाओं से चेन स्नैचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्नैचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगातार बाइक सवार स्नैचर कानून व्यवस्था को धता बताकर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार सुबह आधे घंटे के बीच में बाइक सवार बदमाश दो महिलाओं से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों केखिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली वारदात सुबह करीब आठ बजे सेक्टर 22 में हुई। सेक्टर 22, मकान नंबर 3631 की रहने वाली शारदा देवी (74) सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर सैर कर रही थीं। जब वह मकान नंबर 3604 के पास पहुंची तभी एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उनके गले से चेन झपट ली। इससे आधी चेन टूट कर वहीं गिर गई और आधी चेन लेकर स्नैचर फरार हो गए। महिला ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
इस वारदात के आधे घंटे बाद स्नैचरों ने सेक्टर 35 में एक 83 साल की महिला को शिकार बनाया। स्वर्ण साहनी सेक्टर 35 के मकान नंबर 3043 में रहती हैं। वह सब्जी लेने निकली थीं। तभी एक युवक पैदल ही उनके पास पहुंचा और गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपट कर भाग गया। पीड़िता के अनुसार चेन झपटने के दौरान उसने युवक का हाथ पकड़ लिया लेकिन उसके धक्के से वह जमीन पर गिर गईं और बदमाश भाग गया। आगे उसका दूसरा साथी बाइक पर इंतजार कर रहा था जिसकी पर बैठकर दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
दो दिन में तीन बुजुर्ग महिलाओं से लूट
पिछले दो दिनों में स्नैचरों ने तीन बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाया है। वीरवार शाम को सेक्टर 44 में 74 साल की तारावती से सोने की चेन झपट कर दो बाइक सवार युवक फरार हो गए थे।
साढ़े चार माह में स्नैचिंग के 39 मामले
इस साल जनवरी से लेकर 15 मई तक शहर में स्नैचिंग की 39 वारदातें सामने आ चुकी हैं। ज्यादातर मामलों में आरोपियों ने बुजुर्ग महिलाओं को ही टारगेट किया है। पुलिस का कहना है कि गर्मियों में स्नैचरों केलिए महिलाओं को टारगेट करना ज्यादा आसान हो जाता है। गर्मियों में सोने की चेन आसानी से नजर आ जाती है जिससे इस मौसम में स्नैचिंग की वारदातों में इजाफा हो जाता है।