{"_id":"97bcc773f69631ecf303b04a28b372af","slug":"gold-chain-snatcher-arrested-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक बनकर घूम रहा स्नैचर फिल्मी स्टाइल में काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक बनकर घूम रहा स्नैचर फिल्मी स्टाइल में काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मोहाली फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पुलिस चौकी ने दो ऐसे स्नैचरों को काबू किया है जो काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। इतना ही नहीं एक स्नैचर शहर से भाग गया था। जबकि, दूसरा शहर में ऑटो चालक बनकर पूरे रौब से घूम रहा था। चौकी इंचार्ज आरडी शर्मा ने दो स्नैचरों को काबू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ऑटो चालक बनकर घूमने वाले स्नैचर की पहचान संदीप के रूप में हुई है। उस पर थाना फेज-1 में 2013 में स्कूटर चोरी करने का मामला दर्ज हुआ था। पर्चा दर्ज होने के बाद से वह फरार था। इस बीच उसने अपना रूप बदल लिया।
विज्ञापन
जब पुलिस को उसके नए रूप के बारे में जानकारी मिली तो उसे स्पाइस चौक के पास से दबोच लिया। इसी तरह पुलिस ने बलविंदर सिंह निवासी नीलेकलां को फेज-5 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि उसने फेज-3बी2 में लड़के की बाइक और पैसे छीने थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली भाग गया था। पुलिस काफी समय से उसका नंबर ट्रेस कर रही थी। लेकिन, उसने अपना नंबर बदल लिया।
इसके बाद पुलिस को आरोपी का नया नंबर भी पता चल गया। पुलिस ने आरोपी का नया नंबर सर्विलांस पर लगाया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी शहर में है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।