फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girls students protest against molestation

छेड़छाड़ पर भड़की छात्राओं की वर्दी को खरी-खरी

Thu, 12 Mar 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 12 Mar 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
girls students protest against molestation

सुनवाई ही नहीं करनी है और छात्राओं को एक थाने से दूसरे थाने में घूमाना है तो फिर महिला हेल्प लाइन नंबर का क्या फायदा। महिला सेल में छात्राओं को कहा जाता है कि यहां तो केवल पति-पत्नी के विवाद ही सुलझाए जाते हैं।

विज्ञापन


छात्रा को एक शिकायत दर्ज कराने के लिए भी एक थाने से दूसरे थाने में चक्कर लगाने पड़ते हैं और इसके बाद भी पुलिस केवल आरोपी लड़के से फोन पर बात कर मामला निपटा देती है। लगातार बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं और पुलिस के रवैये से खफा छात्राओं ने सोमवार को लघु सचिवालय घेर लिया।
विज्ञापन


छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को खरी-खरी सुनाई और सवाल उठाए तो अधिकारी भी सुन हो गए। डीएसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दे किसी तरह छात्राओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, छात्राएं आईसी कॉलेज से लघु सचिवालय तक जुलूस में नारेबाजी करती हुई पहुंचीं। छात्रा से छेड़छाड़ मामले में महिला सेल के अधिकारियों की कार्रवाई के खिलाफ रोष जताया और पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहर के अलग-अलग कॉलेजों से काफी संख्या में छात्राएं छात्र एकता मंच के बैनर तले लघु सचिवालय में जुटीं।

पीड़ित छात्रा करेगी पुलिसकर्मियों की पहचान

girls students protest against molestation

मंच की महिला विंग की अध्यक्ष किरण ने आरोप लगाया कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 शुरू किया गया। लेकिन मदद की बजाय यहां उलटा हो रहा है। जब भी 1091 पर कॉल की जाती है तो लड़कियों को किसी थाने अथवा चौकी में भेज दिया जाता है या फिर लड़कों को केवल फोन पर बात कर मामला रफा दफा कर दिया जाता है।

हाल ही में आईसी कॉलेज की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला सेल ने भी मामले को रफा दफा कर दिया। इससे आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और वे छात्रा के घर तक पहुंच गए।

पीड़ित छात्रा को महिला सेल में कहा गया कि यहां केवल पति पत्नी के मामलों का निपटारा किया जाता है और ऐसे मामले में कार्रवाई की जाती है तो उसमें एक माह लग जाएगा। वहां से इंदिरा कॉलोनी चौकी में भेज दिया गया। यहां दिनभर चक्कर काटे और उसके बाद थाना शहर में पहुंचे। वहां से भी शाम को महिला पुलिस अधिकारी घर आईं, तब जाकर मामला दर्ज हो पाया।

छात्राओं के बीच पहुंचे डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए पीड़ित छात्रा को मंगलवार को कार्यालय में बुलाया है। महिला सेल, इंदिरा कॉलोनी चौकी और थाना शहर में ले जाकर पीड़ित को टरकाने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान करेंगे। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed