{"_id":"5fa0cd4159d51ce18433037685df5a5d","slug":"girl-suicide-in-fathers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे पर युवती ने फंदा लगाकर दी जान! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फादर्स डे पर युवती ने फंदा लगाकर दी जान!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी से बीटेक की पढ़ाई कर रही 18 साल की छात्रा ने बहन के घर फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
घटना ढली की इंद्रनगर कालोनी की है। पुलिस के मुताबिक अनिशा चौहान करीब पंद्रह दिन पहले अपनी बहन कनिका के पास ढली में इंद्रनगर कालोनी में रहने आई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे कनिका किसी काम से घर से बाहर गई। लौटकर आई तो अनिशा फंदे पर झूल रही थी। कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर उसने जान दे दी।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनिशा पिता की सबसे लाडली बेटी थी। करीब दो साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद से वह डिप्रेशन में थी। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन
अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत के लिए उसने फादर डे ही चुना। हालांकि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डीएसपी भजन सिंह नेगी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद वह काफी डिप्रेशन में थी। मुमकिन है कि इसी वजह से उसने फादर डे पर आत्महत्या की हो?