फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student raped last one year at moga

'कनाडा जाना चाहती हो तो पहले मेरे साथ संबंध बनाओ'

Sun, 02 Aug 2015 07:58 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
girl student raped last one year at moga

11वीं छात्रा को कनाडा ले जाने का झांसा देकर पहले से शादीशुदा व्यक्ति उससे एक साल तक रेप करता रहा। शादीशुदा होने का छात्रा के सामने भेद खुला तो उसने पत्नी को भी सहमत कर दिया कि कनाडा में छात्रा को तलाक भी दे देगा और उसे कनाडा बुला लेगा। तीन तक उसने छात्रा को घर रखा तो मामले की असली सच्चाई सामने आई। मामला, पंजाब के मोगा जिले का है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर थाना समालसर पुलिस ने आरोपी एक बच्चे के पिता खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया है। प्रेम संबंधों की पोल खुलने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को भी कनाडा ले जाने के सब्जबाग दिखाए। कथित आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पीडि़त लड़की का यहां सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन

पहले प्रेमिका को मनाया, फिर पत्नी को

girl student raped last one year at moga

पुलिस के मुताबिक निहाल सिंह वालां निवासी भूपिंदर सिंह ने खुद को कुंवारा बताकर बाघापुराना में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती लड़की को कनाडा ले जाने का झांसा दे कर प्रेम संबंध बना लिए। आरोपी एक वर्ष से पीडि़त लड़की का शारीरिक शोषण करता आ रहा था। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता दुबई गए हैं।

वह बाघापुराना में ब्यूटी पार्लर की दुकान पर काम करती थी। आरोपी से प्रेम संबंध बनने के बाद उसने ब्यूटी पार्लर के दुकान से काम छोड़ा और मोगा में पीजी में रह कर ilets का कोर्स करने लगी। इस दौरान उसे आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला।

आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह पत्नी से तलाक ले लेगा। इसके बाद आरोपी की पत्नी को पता लगा तो आरोपी ने उसे भी सहमत कर लिया और पीड़िता को अपने घर ले गया। तीन दिन वहां रही लेकिन उसे यकीन हो गया कि आरोपी ने उसे धोखा दिया। आरोपी के खिलाफ थाना समालसर पुलिस ने धारा 376 /506 आइपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed