फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student complaint her teacher

'मैडम, शिक्षक डेढ़ महीने से छेड़ रहा है'

Sat, 02 Aug 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
girl student complaint her teacher

सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38 वेस्ट डडूमाजरा की 12वीं कक्षा की दो छात्राओं ने शनिवार को स्कूल के दो जेबीटी टीचर्स मुकेश और अशोक के खिलाफ अभद्र भाषा, छेड़छाड़ और उन्हें तंग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


दो में से एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक मुकेश उसे और अन्य छात्राओं को डेढ़ महीने से तंग करता था। यही नहीं, शिक्षक कई बार उसका और अन्य छात्राओं का हाथ पकड़ने और छेड़छाड़ करने की कोशिश भी कर चुका था। हद तो तब हो गई, जब शिक्षक ने एक अगस्त शुक्रवार को छात्रा की ही क्लासमेंट को फ्रेंडशिप करने का ऑफर दे दिया। इसके बाद दोनों स्कूल प्रिंसिपल को रिसेस पीरियड में इसकी शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी शिकायत सुनने के लिए चार महिला टीचर्स का पैनल बनाया गया। इसी बीच स्कूल में दोनों छात्राओं के अभिभावक और पुलिस पहुंची। यह मामला प्रिंसिपल रूम में दोपहर से लेकर शाम तक चला। अंत में प्रिंसिपल ने अभिभावकों को यह मामला स्कूल तक ही हल करने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अभिभावक ने पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं करवाई। मामले की सूचना मिलते ही स्कूल में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स चंचल सिंह पहुंचे। जिन्होंने अभिभावकों से बातचीत की। डिप्टी डायरेक्टर चंचल सिंह ने स्कूल से इस पूरे मामले की रिपोर्ट तुरंत मांगी हैं। वहीं प्रिंसिपल बलजिंदर सिंह ने दोनों शिक्षकों से भी लिखित में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed