फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Crime News: Girl Kidnapped In Amritsar By Firing During Pre-Wedding Shooting

Amritsar News: मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रही थी युवती, गोलियां बरसा युवकों ने किया अपहरण

Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
सार

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में रंजिश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि अपहरणकर्ता इन्हें जानते थे और घटना के पीछे शादी को लेकर रंजिश सामने आ रही है।

विज्ञापन
Amritsar Crime News: Girl Kidnapped In Amritsar By Firing During Pre-Wedding Shooting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब में फोटोशूट करवा रही एक युवती पर फायरिंग कर अपहरण कर लिया गया है। मामला तरनतारन जीटी रोड का है। एक इनोवा कार में सवार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। युवती प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रही थी। 

विज्ञापन


थाना सदर तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की मां के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में घटना को अंजाम देने वालों के दो वाहन भी बरामद किए हैं। आरोपी अभी तक फरार हैं। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी एक युवक से तय हुई थी। 
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे गांव के नहर से थोड़ा आगे लड़का-लड़की का फोटोशूट चल रहा था। इस दौरान दो इनोवा कारों पर सवार रोहित, विक्की, गोल्डी, अर्श, गांव नबीपुर का साहिब सिंह, अलीपुर का पलविंदर सिंह पिंडा और गांव चब्बा के हीरा सिंह समेत पांच अज्ञात लोग पहुंचे। इसके अलावा दो मोटरसाइकिलों पर भी कुछ लोग सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रोहित ने लड़की पर पिस्तौल से फायर किया। मगर वह बाल-बाल बच गई। उसके ऊपर भी आरोपियों ने पिस्टल तान कर गोली मारने की कोशिश की। इन लोगों ने उनकी बेटी को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठा लिया और धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि आरोपियों ने उनकी हत्या की भी साजिश रची और उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। 


थाना सदर तरनतारन के प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत में जिन लोगों का नाम लिया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नबीपुर गांव से एक इनोवा वाहन और आरोपियों की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में रंजिश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि अपहरणकर्ता इन्हें जानते थे और घटना के पीछे शादी को लेकर रंजिश सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed