फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl found dead

दरवाजा खुला और कमरे में मृत मिली युवती

Sat, 01 Mar 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Sat, 01 Mar 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
girl found dead

क्षेत्र के गांव ढालुवाल में संदिग्ध परिस्थिति में एक 17 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


ग्रामीण बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, गांव ढालुवाल में रहने वाली राजो के घर शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उसकी बहन की लड़की 11वीं की छात्रा पूनम ( 17) निवासी जहांगीरपुर यूपी माता-पिता के साथ आई थी।
विज्ञापन


शनिवार को राजो काम पर गई थी, जब वह शाम को लौटी तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और पूनम बेड पर पेट के बल लेटी थी। डॉक्टर को बुलवाकर जब उसने उसे चेक करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पूनम की मौत के बिना कारण जाने ही उसके शव को संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए।


मौके पर मौजूद ग्रामीणों के साथ पुलिस की काफी बहस हुई। हंगामा बढ़ते देख थाना पुलिस ने महिला पुलिस के साथ और फोर्स मौके पर बुला ली।

उधर, फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। लोगों के काफी विरोध के बीच शव जांच के लिए भेजा गया। मौके पर पिंजौर थाने के एएसआई राजपाल सिंह ने करीब एक दर्जन पुलिस की सुरक्षा में शव को पोस्टर्माटम के लिए कालका भेजा और मामले की जांच शुरू की।

राजपाल सिंह ने बताया जब तक पोस्टमार्टम और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब मौके के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed