{"_id":"5c989b04bdec22144855943c","slug":"girl-child-murderer-sexual-harassment-by-prisoners-in-karnal-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करनालः दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के आरोपी से जेल में कैदियों ने किया सामूहिक कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करनालः दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के आरोपी से जेल में कैदियों ने किया सामूहिक कुकर्म
Mon, 25 Mar 2019 02:42 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के करनाल की जेल में एक बड़ी घटना हो गई। यहां दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के आरोपी से जेल में कैदियों ने ही सामूहिक कुकर्म कर दिया। पानीपत के चढाऊ मोहल्ले में 14 मार्च को तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी के साथ यह घटना हुई। सदर थाना पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक कुकर्म का केस दर्ज किया है।
घटना 23 मार्च की है। दोनों हवालाती जिला जेल की बैरक नंबर 3बी में बंद हैं। 17 मार्च को पानीपत में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को भी इसी बैरक में बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कैदियों की आपस में बातचीत हुई। इस दौरान जब दोनों हवालातियों को पता लगा कि नया आया कैदी बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी है तो वे उससे घृणा करने लगे और उसे सबक सिखाने की बात सोचने लगे।
23 मार्च को दोनों ने मिलकर युवक के साथ सामूहिक कुकर्म किया। युवक के चिल्लाने की आवाज से मामले का पता चला। पुलिस टीम ने फिर उसका मेडिकल कराया और रिपोर्ट आने के बाद सदर थाना पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये है मामला
बता दें पानीपत में 14 मार्च को चढाऊ मोहल्ले में तीन साल की बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी। उसकी मां घर में थी। पांच मिनट बाद मां ने बच्ची को आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई। उसने आसपास तलाश की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं लगा।
महिला ने बताया कि काफी तलाशने के बाद पता लगा कि आरोपी युवक बच्ची को उठाकर ले गया है। वो बच्ची को ढूंढने आरोपी युवक के घर गई तो पहली मंजिल पर ही बच्ची का शव मिला। उसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची अर्ध नग्न हालत में थी। उसने इस बारे में अपने पति व आसपास के लोगों को बताया।
लोगों की सूचना पर किला थाना, सदर थाना और सीआईए की सभी विंग मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच कर आरोपी युवक की धरपकड़ शुरू कर दी थी। सात घंटे बाद उस आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था और कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया था।