{"_id":"5728a9de4f1c1b9f1c5ccf4a","slug":"gangster-murder-case-rocky-murder-case-facebook-gangster-facebook-facebook-updates-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर रॉकी की हत्या का क्रेडिट लेने के लिए फेसबुक पर छिड़ी वॉर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर रॉकी की हत्या का क्रेडिट लेने के लिए फेसबुक पर छिड़ी वॉर
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा।
Updated Wed, 04 May 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के गैंगस्टर जसविंद्र सिंह रॉकी का मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर जसविंदर सिंह भुल्लर उर्फ रॉकी की हत्या के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। कई गैंगस्टर्स की ओर से लगातार फेसबुक पर रॉकी की हत्या कबूलने के स्टेटस अपलोड किए जा रहे हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस हत्याकांड के असली आरोपी के तौर पर जयपाल और तीर्थ का नाम लिया है।
गैंगस्टर रॉकी की हत्या 30 अप्रैल को सोलन के पास की गई थी। हत्यारों की गोली रॉकी के माथे के आर-पार हो गई थी। उसी दिन शेरा खुबन और विक्की गोंडर गैंग ने फेसबुक पर हत्या की फोटो के साथ अपने स्टेटस अपडेट किए। उस दिन जोधा कोठागुरु नाम के युवक ने फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया। उसने लिखा था कि आज उसके भाई शेरा खुबन का बदला पूरा हो गया है। वहीं गोंडर ने अपने स्टेटस में हत्या का जिक्र किया और बठिंडा के एसएसपी स्वपन शर्मा को खुली चेतावनी दी।
अब दीप संधू बठिंडे वाले शार्प शूटर ने रॉकी की हत्या के बाद उसके खून से लथपथ गाड़ी और उसके शव की फोटो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर लिखा है कि उन्होंने बदला ले लिया है। वहीं जयपाल तीर्थ ने भी वारदात के एक दिन बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि उसने ही रॉकी की हत्या की है। इसके अलावा नीटा गैंग के लोग भी सोशल मीडिया पर रॉकी की जिम्मेदारी ले रहे हैं।