{"_id":"63496b9b82253246f42ba774","slug":"gangster-lali-maur-arrested-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: गैंगस्टर लाली मौड़ गिरफ्तार, पिछले साल चचेरे भाई को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: गैंगस्टर लाली मौड़ गिरफ्तार, पिछले साल चचेरे भाई को उतारा था मौत के घाट
Fri, 14 Oct 2022 07:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Oct 2022 07:35 PM IST
सार
एसएसपी जे इलनचेजियन ने बताया कि इस मामले में पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। जबकि तीन की गिरफ्तारी बाकी थी। जिसमें बठिंडा के धोबियाना बस्ती निवासी अवतार सिंह उर्फ गोपी व गांव हरकृष्णपुरा निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ कीदू को करीब सवा साल बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव मौड़ खुर्द में जून 2021 में जमीन विवाद में गैंगस्टर लाली मौड़ ने 12 साथियों के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लाली मौड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बठिंडा पुलिस ने करीब सवा साल बाद मामले में नामजद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
एसएसपी जे इलनचेजियन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पंजाब सरकार व डीजीपी पंजाब के आदेश पर गैंगस्टरों से जुड़े सभी पुराने व नए मामलों को ट्रेस करते हुए गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जा रहा है। ताकि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर को खत्म किया जा सके। इसके तहत बठिंडा पुलिस ने 21 जून 2021 को मौड़ खुर्द में जमीन के विवाद में गैंगस्टर लाली मौड़ ने अपने चचेरे भाई परमजीत सिंह उर्फ गैरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसएसपी जे इलनचेजियन ने बताया कि इस मामले में पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। जबकि तीन की गिरफ्तारी बाकी थी। जिसमें बठिंडा के धोबियाना बस्ती निवासी अवतार सिंह उर्फ गोपी व गांव हरकृष्णपुरा निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ कीदू को करीब सवा साल बाद गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह गैंगस्टर लाली मौड़ का रिश्तेदार है। एसएसपी ने बताया कि मामले में छठा आरोपी रमनदीप सिंह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन