{"_id":"572ca4834f1c1b307f5cd2df","slug":"gangrape-two-girls-rape-rape-after-kidnapping-malerkotla-gangrape-punjab-gangrape-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरगाह पर चादर चढ़ाने गई दो युवतियां किडनेप, गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरगाह पर चादर चढ़ाने गई दो युवतियां किडनेप, गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Sat, 07 May 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मालेरकोटला में दरगाह पर चादर चढ़ाने आई दो युवतियों से किडनैप करके गैंगरेप किया गया। दरगाह के निकट ही इन दोनों युवतियों को लड़कों ने अगवा करके उनकी इज्जत को तार-तार कर दिया। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को लेकर पीड़ितों का मेडिकल करवाने के बाद मोहम्मद अमजद उर्फ नाग और उसके पांच साथियों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
अगवा करके अज्ञात स्थान पर ले गए युवक
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
युवतियों ने पुलिस को लिखवाए बयान में कहा कि वह वीरवार देर रात अकेले संगरूर से मालेरकोटला दरगाह पर चादर चढ़ाने आई थी। इस दौरान वह अपनी एक सहेली के घर ठहर गई, किंतु दरगाह जाते वक्त लड़कों ने उन्हें घेर लिया और अगवा करके किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।
उन्होंने बहुत शोर मचाया किंतु उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनीं और हवस के दरिंदों ने उनकी अस्मत लूट ली। थाना सिटी के प्रभारी बिक्कर सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों की पहचान कर ली गई है किंतु अभी उन सबके नाम नहीं बताए जा सकते, उनकी गिरफ्तारी भी जल्द होगी।
उन्होंने बहुत शोर मचाया किंतु उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनीं और हवस के दरिंदों ने उनकी अस्मत लूट ली। थाना सिटी के प्रभारी बिक्कर सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों की पहचान कर ली गई है किंतु अभी उन सबके नाम नहीं बताए जा सकते, उनकी गिरफ्तारी भी जल्द होगी।