फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   gangrape, married woman gangrape, narnaul gangrape, narnaul, haryana

मां के बीमार होने के बहाना बना विवाहिता को ले गए, गैंगरेप

Wed, 13 Apr 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल। Updated Wed, 13 Apr 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
gangrape, married woman gangrape, narnaul gangrape, narnaul, haryana
गैंगरेप - फोटो : ANI
क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया और उसे गांव के ही बस स्टाप पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटना, नारनौल क्षेत्र की है। रविवार को महिला के परिजन महिला थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को परिजन दोबारा से महिला थाने गए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया।  
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की राजस्थान के अलवर जिले में शादी हुई है। आरोप है कि नौ अप्रैल को उसके मायके का पड़ोसी राजीव सुबह 10 बजे उसकी मां के बीमार होने की बात कहकर युवती को अपने साथ बाइक पर बैठा ले गया। राजीव के साथ मोटरसाइकिल पर गांव का ही एक अन्य युवक भी था।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार राजीव और उसके साथी उसे कृष्ण नगर कालेज के पीछे स्थित एक बंद पड़े ट्यूबवेल पर बने मकान पर ले गए। जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद राजीव ने गांव के अपने 3 अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया और उन तीनों ने भी दुष्कर्म किया। करीब 4 बजे तक पांचों युवकों ने उसे वहां से जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी तबियत बिगड़ने पर राजीव 4 बजे के बाद बाद विवाहिता को बाइक से गांव के बस स्टैंड के निकट छोड़ कर कर फरार हो गया। उसने घटना के बारे में किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 


किसी काम से बाहर आई हुई हूं। इसलिए उसके पास मामले की पूरी जानकारी नहीं है। थाने में ही मामले की पूरी जानकारी मिल सकती है। -सरोज बाला, एसएचओ, महिला थाना, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed