फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape

अगवा कर महिला से सामूहिक दुराचार

Mon, 26 May 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Mon, 26 May 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
gangrape

उपमंडल के अधीन पड़ते एक गांव में चार व्यक्तियों ने एक महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर लिया है जबकि सभी आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 23 मई को जब वह अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए गांव गई थी। शाम 7 बजे के करीब जब वह गांव में पहुंची तो उसके पास एक कार आकर रुकी जिसमें चार व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन


उन्होंने उसे बाजू से खींचकर जबरन कार में बैठा लिया और उसका मुंह बंद कर उसके गांव ले गए जहां पर आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे गांव के बाहर सेमनाले पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वापस आकर उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी जिसके बाद उसे पहले ममदोट फिर गुरुहरसहाय के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद फाजिल्का स्थित सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया गया जहां पर दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर हरबंस लाल, दलजीत सिंह, सर्बजीत सिंह और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed