फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gang rape with sister's friend by 3 in batala

बहन से मिलने आई थी सहेली, भाई ने 2 युवकों संग मिल लूटी अस्मत

Thu, 28 Apr 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Thu, 28 Apr 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
gang rape with sister's friend by 3 in batala
रेप - फोटो : demo pics

बहन से मिलने आई थी उसकी सहेली। भाई ने अपने 2 साथियों संग मिलकर कर दिया उसका गैंगरेप। मामला पंजाब के बटाला के श्री हरगोबिंदपुर के एक मोहल्ले का है। श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की सहेली के भाई और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी बालिग बताए जा रहे हैं। वहीं पीड़िता 7वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बारह साल की बेटी अपनी सहेली के घर चुनरिया के पैसे देने गई थी।
विज्ञापन


घर के सामने सहेली का भाई अमन खड़ा था। जब उसने अपनी सहेली के बारे में पूछा तो भाई ने कहा कि वह अंदर है। जब उसकी बेटी अंदर गई तो देखा कि अंदर उसकी सहेली नहीं थी। घर के अंदर पहले से अमन के दोस्त मन्नू और दीप बैठे थे। इसी दौरान अमन पीछे से आया और उसकी बेटी को दबोच कर अंदर ले गए और तीनों ही युवकों ने उसकी बेटी से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि पीड़िता की मां के बयानों पर तीनों ही आरोपियों के खिलाफ दुराचार समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने पुलिस आरोपियों की तलाश में टीमों को बनाकर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

दो साथियों संग मिलकर किया प्रेमिका का रेप

gang rape with sister's friend by 3 in batala
रेप - फोटो : DEMO Pics

उधर लुधियाना के बस्ती जोधेवाल इलाके में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिल प्रेमिका के साथ खाली प्लाट में गैंगरेप किया। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। बीस दिन तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे टाल मटोल करती रही।

 

मंगलवार को पीड़िता ने बस्ती जोधेवाल थाने के बाहर आत्महत्या करने की धमकी दी तो पुलिस ने उसके प्रेमी रवि और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक युवती की मुलाकात रवि से करीब छह महीने पहले हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए और दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। करीब बीस दिन पहले वह एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई तो रवि भी अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। रवि ने बाहर जाकर उसे फोन कर बाहर बुलाया। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल देगा।

 

इसके बाद रवि उसे लेकर साथ वाले खाली प्लाट में ले गया। वहां पर रवि के दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता का आरोप था कि पुलिस ने बीस दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब मंगलवार को धमकी दी कि वह थाने के बाहर आत्महत्या कर लेगी तो उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
 

 

जांच अधिकारी प्रितपाल सिंह ने पीड़िता के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता को रवि के बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed