{"_id":"354739d0089eaf9c89180353ef2b044f","slug":"gang-of-highwayman-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह चलते लोगों को लूट लेता था गैंग, 5 धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राह चलते लोगों को लूट लेता था गैंग, 5 धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 17 Apr 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत हिमाचल प्रदेश में चोरी, लूटपाट और स्नैचिंग की वारदात करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पुलिस ने सात लाख के 22 तौला सोने के गहने, 30 हजार की नगदी और गहने काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कटर और गहने तौलने के लिए इस्तेमाल की जाती छोटी तकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों पर पंचकूला में लूटपाट और स्नैचिंग के 14, हिसार, करनाल, कैथल, अंबाला में 16 और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने वीरवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस चेकिंग के संबंध में बडूंगर चौक में मौजूद थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गेजो पत्नी नंद सिंह निवासी बागडिया जिला संगरूर, भोली पत्नी राजी निवासी जौलिया थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर, जसपाल कौर उर्फ पालो पत्नी दर्शन सिंह निवासी गांव मुरादपुरा थाना सदर समाना हाल निवासी रोहटी छन्ना पटियाला, परमजीत कौर उर्फ पम्मी पत्नी निशान सिंह निवासी तरखान माजरा थाना सदर समाना, बलवीर सिंह उर्फ सोनू निवासी तूड़ी बाजार नजदीक अनारदाना चौक थाना कोतवाली पटियाला ने मिलकर एक गैंग बनाया हुआ है।
इसके सदस्य भीड़ वाली जगह पर अकेले खड़े आदमी व महिलाओं को घेर कर जबरन उनके सोने के गहने, चूड़ियां व कड़े आदि काट लेते हैं या फिर अपने शिकार को बहाने से गाड़ी में किसी सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे।
सूचना मिली कि गैंग के मेंबर आज गहने बेचने के लिए बलवीर सिंह उर्फ सोनू के पास बडूंगर चौक नजदीक राजिंदरा अस्पताल आए हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सब गैंग सदस्यों को पकड़ लिया।
एसएसपी ने बताया कि यह गैंग पिछले 15 साल से उक्त राज्यों में सक्रिय था। स्नैचिंग या लूटपाट के बाद गैंग के सदस्य गहने बलवीर सिंह उर्फ सोनू के जरिये आगे सस्ते भाव में बेच देते थे।
गिरोह ने जिला पटियाला में थाना सिविल लाइन, कोतवाली, लाहौरी गेट, अर्बन एस्टेट एरिया में नौ वारदात की हैं। गैंग के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।
गैंग से पुलिस ने सात लाख की कीमत के 22 तौला सोने के गहने, 30 हजार की नगदी आदि बरामद किया है।