फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang Misdeed with woman in Ludhiana of Punjab

दो साल पहले दुष्कर्म: आरोपियों को पकड़ने रोज घटनास्थल जाती थी पीड़िता, अब फिर हुआ सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 07 Aug 2022 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Aug 2022 06:47 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में दो साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तो पीड़िता खुद उन्हें खोजने निकल पड़ी। 12 जुलाई को उन्हीं आरोपियों की मुलाकात उसी जगह पर पीड़िता से हुई। आरोपियों ने फिर वैसी ही वारदात को अंजाम दिया। मगर इस बार पीड़िता सभी के नामों का पता लगा लिया। 

विज्ञापन
Gang Misdeed with woman in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से जालंधर बाईपास के पास दो साल पहले कार सवार चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया था। युवती की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुद ही आरोपियों का पता लगाने निकल पड़ी। जब दोबारा जालंधर बाईपास पहुंची तो युवक वहीं पर मौजूद थे। 

विज्ञापन


युवती को आरोपियों ने फिर से कार में बैठाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवती को फिर खरड़ इलाके में उतारा और धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। मगर इस बार युवती चारों आरोपियों का नाम और पता लगाने में कामयाब रही। एक आरोपी का तो वह आधार कार्ड ही उठा लाई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना हैबोवाल पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद युवती की शिकायत पर गुरदासपुर निवासी बरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह उर्फ हैप्पी और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। 2020 में वह किसी काम से जालंधर बाईपास गई थी। वहां एक सफेद रंग की गाड़ी में चार युवक सवार थे, जो उसे जबरन उठाकर चंडीगढ़ की तरफ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे खरड़ के पास उतारकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटकर उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की शिकायत थाने और पुलिस अधिकारियों को दी। मगर किसी ने शिकायत पर गौर नहीं किया, क्योंकि उसके पास आरोपियों का नाम पता नहीं था, केवल गाड़ी का नंबर था। जिसमें उसे ले जाया गया था। युवती का आरोप है कि अपनी शिकायत लेकर वह हर अधिकारी के पास गई। मगर कहीं कुछ नहीं हुआ। अंत में उसने अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की और वाह लगातार जालंधर बाईपास जाने लगी। 

12 जुलाई 2022 को जब वह जालंधर बाईपास चौक पहुंची तो उसे वही चारों आरोपी वहां मिले। वह आरोपियों की शिनाख्त के लिए उनके पास चली गई। लेकिन आरोपियों ने फिर उसे गाड़ी में बैठाकर चंडीगढ़ की तरफ ले गए। जहां उसके साथ फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया और खरड़ इलाके में छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसने एक आरोपी का आधार कार्ड चोरी कर लिया। जबकि अन्य सभी के नाम पता कर लिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। 

थाना हैबोवाल प्रभारी अमृतपाल शर्मा ने कहा कि पहले क्या हुआ था, इसके बारे में उन्हें नहीं पता है। उनके पास जब युवती ने शिकायत की तो जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed