फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang misdeed with minor girl in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: गुमसुम रहती थी नाबालिग बेटी, जुबां खोली तो उड़े होश, पांच युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 14 Mar 2023 09:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 09:38 PM IST
सार

नाबालिग बेटी गुमसुम रहती थी। कुछ नहीं बोलने पर परिजनों ने उससे गंभीरता से बात की। इस पर बेटी ने जो बताया वह होश उड़ाने वाला था। दरअसल, नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस खौफनाक घटना के बाद से वह गुमसुम रहने लगी।

विज्ञापन
Gang misdeed with minor girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एक युवक ने नाबालिग को बहला फुसला कर अपने घर बुलाया और फिर चार दोस्तों के साथ मिल सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। उनकी धमकियों से डरी नाबालिग ने परिजनों को जानकारी नहीं दी लेकिन बेटी को गुमसुम देख परिवार वालों ने दबाव बनाया तो उसने सारी बात बताई। मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है। 

विज्ञापन


थाना हैबोवाल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर अमित कुमार, सुमित कुमार, आशीष वर्मा, रोहित और कमल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित नाबालिग के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी अमित अक्सर ही उनकी गली में चक्कर लगाता था। 28 फरवरी को वह नाबालिग को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। जहां सुमित, आशीष, रोहित और कमल पहले से ही बैठे थे। नाबालिग ने चारों नौजवानों को देखकर वापस जाने को कहा तो चारों ने उसे घसीटकर कमरे में खींच लिया। जब नाबालिग ने शोर मचाना चाहा तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed