फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with People by Name of Job in BSNL

जींद: बीएसएनएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 दिन में 31 लोगों से हुई ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Sep 2020 02:01 PM IST
खुशबू गोयल सुशील टुर्ण, जींद(हरियाणा)
सुशील टुर्ण, जींद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Sep 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud with People by Name of Job in BSNL
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा रोजगार पाने के चक्कर में ठगों के जाल में फंस रहे हैं। जिले में पिछले 20 दिनों में 31 लोगों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी हो चुकी है। अकेले तीन मामलों में ठगों ने छह युवाओं को नौकरी देने का लालच देकर 64 लाख रुपये ठग लिए हैं। इसके अलावा बीएसएनएल में डीसी रेट पर 25 युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए युवक ने खुद को बीएसएनएल का एसडीओ बताकर तीन लाख 27 हजार 500 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


इन सभी युवाओं को न नौकरी ही मिली और न ही रुपये वापस मिले। अनुपगढ़ गांव के तेज कुमार ने 11 अगस्त को सदर थाना में आईटी कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर हुई 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज करवाया था। 29 अगस्त को सुदकैन खुर्द के अंकुश ने नरवाना पुलिस को नौकरी के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तो नरवाना के ही हरनामपुरा निवासी ने रेलवे में नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


इसमें हरनामपुरा निवासी दिलबाग को रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। अब जींद के सावित्री नगर निवासी अजय ने शहर थाना पुलिस को बीएसएनएल में खुद को एसडीओ बताकर 25 युवकों से डीसी रेट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख 27 हजार 500 रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। जबकि नौकरी लगवाने का झांसा देने वाला व्यक्ति बीएसएनएल में ठेकेदार द्वारा रखा गया कच्चा कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बीएसएनएल एक्सेंज जींद में एसडीओ बताया

सावित्री नगर निवासी अजय कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिनों उसका संपर्क ओम नगर के संदीप से हुआ था। उसने खुद को बीएसएनएल एक्सेंज जींद में एसडीओ बताया था। संदीप ने बताया था कि वह डीसी रेट पर नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए 30 हजार रुपये लगेंगे। इसको लेकर दोनों के बीच सहमति हो गई। उसने संदीप को 30 हजार रुपये दे दिए।

काफी समय गुजरने के बाद भी उसको नौकरी नहीं दिलवाई। वह एक दिन बीएसएनएल एक्सेंज जींद पहुंचा और संदीप के बारे में पूछा तो पता चला कि संदीप ठेकेदार द्वारा रखा गया कच्चा कर्मचारी है। इस पर उसको संदीप पर शक हुआ तो पूछने पर पता चला कि संदीप ने 24 युवकों को डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने के लिए दो लाख 97 हजार 500 रुपये लिए हुए हैं।

इस पर उसने संदीप से रुपये वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। संदीप के खिलाफ  शिकायत मिलने पर बीएसएनएल के अधिकारियों ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। जांच अधिकारी एएसआई नवजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अजय नामक युवक की शिकायत आई है। जांच के बाद पता चला है कि संदीप ने किसी से 10 हजार तो किसी से 20-25 हजार रुपये लिए हैं।

नौकरी के नाम पर पैसे की कोई मांग करे तो दें पुलिस में शिकायत

जिले में नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ हो रही ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रत्येक युवा को सचेत होने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति नौकरी का लालच देकर पैसे मांगे तो उसकी शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन में करनी चाहिए। ज्यादातर युवा भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। नौकरी योग्यता के आधार पर मिलती है न कि पैसे में खरीदी जाती। इसमें लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है। इसके बावजूद भी कोई इस तरह से गुमराह करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएं।
- अजीत सिंह शेखावत एएसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed