{"_id":"5b76b5c442c79246547c3e5c","slug":"fraud-with-congress-woman-state-secretery-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर युवकों ने ठगे परिचित के यहां आई कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव के कंगन, जानिए कैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर युवकों ने ठगे परिचित के यहां आई कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव के कंगन, जानिए कैसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Fri, 17 Aug 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
ठगी की वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिलाओं के साथ लगातार ठगी की वारदातें हो रही हैं। इस बार तो शातिरों ने कांग्रेस की प्रदेश सचिव को ही अपना शिकार बना लिया। रोहतक से बहादुरगढ़ में एक परिचित के यहां आई कांग्रेस प्रदेश सचिव को शातिरों ने पहले तो मंदिर का पता पूछने के बहाने स्कूटी पर बैठाया, इसके बाद बातों में उलझा कर उसका सोने का कंगन उतरवा लिया। स्कूटी और बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कांग्रेस प्रदेश सचिव धनपति हुड्डा बुधवार को बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 में आई थी। परिचितों के घर पहुंचने से पहले ही शातिरों के चंगुल में फंस गई। धनपति ने कहा कि बीते दिनों सेक्टर-2 निवासी उसके भतीजे का हृदयाघात से निधन हो गया था। बुधवार को उसकी रस्म तेरहवीं थी। तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो बुधवार की सुबह रोहतक से बहादुरगढ़ के लिए चली। सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास वह बस से उतर गई और यहां से उसने सेक्टर-2 के लिए आटो पकड़ा।
सेक्टर-2 में पहुंचने पर आटो से उतरी और पैदल ही भतीजे के घर के लिए चल दी। वहां एक स्कूल के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। उक्त व्यक्ति ने भैरो मंदिर का पता पूछा। इसी दौरान बाइक सवार दो और व्यक्ति वहां आ गए। उक्त तीनों ने उसे बातों में उलझा लिया। बकौल धनपति, बात बातों में उन्होंने कुछ सूंघा दिया, जिससे उसकी सुधबुध खो गई और वह उक्त शातिर की स्कूटी पर बैठ गई। वे तीनों उसे एक स्थान पर ले गए, वहां उसका तीन तोले का सोने का कड़ा उतरवा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने उसे स्कूटी से उतार दिया और भाग गए। हालांकि स्कूटी से उतरते वक्त वह होश में आ चुकी थी, मगर शातिरों के पास चाकू होने के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। वह सामने आने पर तीनों को पहचान सकती है।
सीसीटीवी की नजर में आए शातिर
धनपति हुड्डा के साथ ठगी की वारदात करने वाले आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। एक स्थान पर तो हुड्डा खुद स्कूटी के पीछे बैठी नजर आई है। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था, सीसीटीवी में चार आरोपी देखने को मिले हैं। सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शातिर गिरोह सक्रिय
शहर में बुजुर्ग महिलाओं को बहकाकर, सुंघाकर उनके साथ ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बीते कुछ दिनों में यहां इस तरह की कई वारदात हो चुकी है। गत 1 जून को मेन बाजार निवासी सुशीला ठगी का शिकार हुई। गत 19 मई को किला मोहल्ला में बुजुर्ग महिला चंद्रकांता से सोने की चूड़ियां ठगी गई थी। 10 मई को किला मोहल्ले में ही म्यूनिसिपल पार्क के पास एक महिला से सोने की चेन व अंगूठी उतरवाई गई थी। इससे पहले बालोर चुंगी के पास भी महिला को ठगने का प्रयास हुआ था। गौरतलब है कि इन तमाम वारदातों में शातिरों ने बुजुर्ग महिलाओं से मंदिर का पता पूछा कर ही ठगा है।
अधिकारी बोले
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार शातिर दिखाई दे रहे हैं, मगर चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। महिला के बताए हुलिये अनुसार स्केच भी बनवाए जाएंगे। जल्द से जल्द उक्त शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आमजन भी जागरूक रहें, किसी अंजान के बहकावे में न आएं।
-पवन कुमार, प्रभारी, सेक्टर-6, पुलिस चौकी