{"_id":"6453b7de2c973801b406fc27","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-sending-to-america-in-kurukshetra-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अमेरिका भेजने के नाम पर 13.30 लाख की ठगी, घुमंतू जाति बोर्ड के अध्यक्ष की पत्नी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: अमेरिका भेजने के नाम पर 13.30 लाख की ठगी, घुमंतू जाति बोर्ड के अध्यक्ष की पत्नी ने दर्ज कराया केस
Thu, 04 May 2023 07:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 May 2023 07:21 PM IST
सार
नकली दस्तावेज बनवाने की वजह से अनिल को थाईलैंड से इंडिया भेज दिया गया है। एक सप्ताह बाद मोती लाल व परमजीत ने अनिल को इंडोनेशिया भेज दिया। मगर इस तरह मानसिक रूप से परेशान होकर वह घर लौट आया।पैसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका भेजने के नाम पर घुमंतू जाति बोर्ड के चेयरमैन की पत्नी से तीन लोगों ने 13 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की है। उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पिता और पुत्र समेत तीन लोगों को नामजद कर किया है।
विज्ञापन
चेयरमैन जय सिंह पाल की पत्नी श्यामो पाल निवासी ग्राम मलिकपुर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके बेटे अनिल कुमार पाल को अमेरिका भेजने की परमजीत निवासी ठसका मीरांजी से बात हुई थी। परमजीत ने उन्हें मोती लाल निवासी बराड़ा (अंबाला) से मिलाया था। आरोपियों ने उनसे 28 लाख रुपये में बात तय की थी।
विज्ञापन
उन्होंने 50 हजार रुपये गूगल-पे से भेजे थे। इसके बाद मोती लाल व परमजीत ने बेटे अनिल कुमार को कंबोडिया भेज दिया। डेढ़ महीना कंबोडिया में रहने के बाद उसे फर्जी वीजा पर ग्वाटेमाला भेज दिया। आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और उनसे साढ़े सात लाख रुपये और ऐंठे। इसके बाद भी आरोपियों ने अलग-अलग बहाने से पैसे मांगे।
विज्ञापन
नकली दस्तावेज बनवाने की वजह से बेटे को थाईलैंड से इंडिया भेज दिया गया है। एक सप्ताह बाद मोती लाल व परमजीत ने बेटे को इंडोनेशिया भेज दिया। मगर इस तरह मानसिक रूप से परेशान होकर बेटा घर लौट आया। उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।