{"_id":"ada0d4efa1849ece27e51d0a4e259e95","slug":"fraud-matrimonials-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन देकर रिश्ता ढूंढने वाले ये जरूर देख लें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विज्ञापन देकर रिश्ता ढूंढने वाले ये जरूर देख लें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के लिए योग्य वर तलाश रहे चंडीगढ़ के एक व्यापारी को मेट्रिमोनियल एजेंसी ने ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन गनीमत यह रही कि वह पहले ही चेत गए। जालसाजी का पता लगने के बाद व्यापारी ने एजेंसी मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी ने अप्रैल 2013 में बेटी की शादी का अखबारों में विज्ञापन दिया था। कुछ दिनों बाद पंचकूला की मेट्रिमोनियल एजेंसी सिटी एक्सप्रेस के संचालक सूरज राय चोपड़ा ने व्यापारी को फोन कर योग्य वर मिलने का दावा किया।
चंडीगढ़ निवासी एक युवक का बायोडाटा और फोटो भी व्यापारी को मेल कर दी गई। इसके एवज में 31 हजार रुपये मांगे, जिसका चेक व्यापारी ने भेज दिया।
इसके बाद युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उसने किसी एजेंसी में अपना बायोडाटा भेजने की बात से इनकार किया। संदेह होने पर व्यापारी ने अपना चेक को स्टॉप पेमेंट करवा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि एजेंसी संचालक ने व्यापारी को फोन कर गालीगलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी और यही नहीं, उसने पंचकूला में चेक बाउंस होने का केस भी करा दिया।
पंचकूला की अदालत से समन आने पर व्यापारी वहां गए और सारी स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद व्यापारी ने एजेंसी संचालक के खिलाफ दून कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।