फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, diamond fraud, money fraud, 19 crore fraud, billions of fraud, chandigarh police, chandigarh

कोई सस्ते हीरे दिलाने को कहे तो सावधान रहें, कहीं आपके साथ ऐसा न हो

Wed, 10 Aug 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Aug 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
fraud, diamond fraud, money fraud, 19 crore fraud, billions of fraud, chandigarh police, chandigarh
गिरफ्तार
अगर कोई आपने कम कीमतों पर हीरे दिलाने की बात कहे तो सावधान रहें। कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए। बेल्जियम से 25 फीसदी कम कीमत पर हीरे दिलाने के बदले मोहाली निवासी बिजनेसमैन से 19 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी पंचकूला निवासी अशोक मित्तल को करीब एक साल बाद यूटी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी पिछले साल अक्तूबर में केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। ईओडब्ल्यू ने उसकी तलाश में कई जगह छापामारी की लेकिन वह हाथ नहीं आया था। वहीं मामले में सहआरोपी उसकी पत्नी चेतना मित्तल को जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।  डीएसपी ईओडब्ल्यू पवन कुमार ने बताया कि पुलिस करीब एक साल से आरोपी के पीछे लगी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके सभी संभावित ठिकानों पर रेड की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को आरोपी के फोन की लोकेशन सेक्टर-3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल के पास मिली। इस पर पुलिस ने उसे वहां से दबोच लिया। डीएसपी के अनुसार वह आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की जांच के लिए उसका रिमांड हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा, हिमाचल में भी कर चुका है ठगी

fraud, diamond fraud, money fraud, 19 crore fraud, billions of fraud, chandigarh police, chandigarh
Fraud
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि अशोक मित्तल के खिलाफ हरियाणा और हिमाचल में भी धोखाधड़ी और ठगी के 15 मामले दर्ज हैं। इनमें वह फरार चल रहा है। पुलिस दोनों राज्यों की पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी कमेटियों के नाम पर, अवैध तौर पर ब्याज पर पैसे देने के अलावा कई अन्य तरीके से लोगों से उगाही कर चुका है।

पुलिस आरोपी के खिलाफ वसूली और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के एंगल से भी जांच कर रही है। आरोपी विकास वालिया पर ही धोखाधड़ी के तीन केस दर्ज करा चुका है। इनमें से एक हरियाणा, चंडीगढ़ और मुरादाबाद में दर्ज हैं। इनमें हरियाणा पुलिस से उसे क्लीन चिट मिल चुकी है। वहीं चंडीगढ़ में दर्ज मामले में भी पुलिस वालिया के खिलाफ दर्ज केस को खारिज करने की याचिका दे चुकी है।

पत्नी और बच्चों के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे पैसे
शिकायतकर्ता विकास वालिया के अनुसार आरोपी इतना शातिर है कि उसने केस दर्ज होने के बाद और गिरफ्तारी से पहले ही सारा पैसा पत्नी और बच्चों के खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके अलावा वह फरार होने से पहले विदेश भागने की नीयत से पासपोर्ट ले भागा था, हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सका।

ये है 19 करोड़ की ठगी का पूरा मामला

fraud, diamond fraud, money fraud, 19 crore fraud, billions of fraud, chandigarh police, chandigarh
रुपया
पंचकूला सेक्टर-4 निवासी अशोक मित्तल और उनकी पत्नी चेतना मित्तल के खिलाफ मोहाली निवासी विकास वालिया ने अक्तूबर 2015 में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। विकास ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था उसने अशोक के साथ मिलकर 19 अक्तूबर 2013 को डायमंड शोरूम का बिजनेस शुरू किया था। इसके तहत उन्होंन एलांते मॉल में अनमोल ज्वेल्स के नाम से दुकान खोली थी।

इसमें विकास, उनकी पत्नी वर्णिका वालिया, अशोक और चेतना को पार्टनर बनाया गया था। उस समय उन्होंने इसमें 19 करोड़ रुपये निवेश किए थे। हालांकि इसमें से उन्हें बाद में 9 करोड़ रुपये मिल गए थे, लेकिन शेष 10 करोड़ रुपये उन्हें नहीं मिले। उनका आरोप था कि बिजनेस में सारा पैसा उन्होंने ही लगाया। अशोक ने एक भी पैसा नहीं दिया।

इस पर अशोक ने उन्हें बेल्जियम से 25 प्रतिशत कम कीमत पर हीरे दिलाने की बात कही थी। विकास हीरे मंगाने के लिए पैसे दे चुके थे, लेकिन अशोक ने एक भी पैसा नहीं दिया। कई बार पैसे मांगने के बावजूद अशोक ने उनके पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद अशोक उनके हिस्से के पैसे लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed