फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case, kidney transplant fraud case, crime news, fraud doctor news, chandigarh news

बिहारी दंपति से ठगी का मामला, डॉक्टर सबूत पेश करे, वर्ना कार्रवाई

Sat, 19 Mar 2016 05:34 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
fraud case, kidney transplant fraud case, crime news, fraud doctor news, chandigarh news
धोखा - फोटो : demo pic
बिहारी दंपति से किडनी ट्रांसप्लांट में पांच लाख ठगने के आरोपी डाक्टर को पुलिस ने सबूत पेश करने का फरमान सुनाया गया है। आरोपी डाक्टर नयागांव में प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। फिलहाल, सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


दरअसल, पटना की मनेयर कॉलोनी से आए दंपति चंदवती और पति राजेश ने चार मार्च को नयागांव में क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति की पिछले दो वर्षों से तबीयत खराब है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार वह चंडीगढ़ किड़नी ट्रांसप्लांट करवाने आए थे। इसी दौरान आरोपी डाक्टर ने उसको जल्द इलाज का झांसा देकर पांच लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस से आरोपी डाक्टर ने बयान में बताया कि पैसे इलाज में खर्च हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पूरी रसीद उसके पास मौजूद है और वह पुलिस के पास सुबूत के तौर पर पेश करेंगे। लेकिन, 12दिनोें बाद भी डाक्टर के नही आने के बाद दोबारा पुलिस ने सोमवार तक का समय दिया है। थाना प्रभारी नीरज सरना ने कहा कि सोमवार तक सुबूत नही पेश होने के बाद आरोपी पर केस रजिस्टर्ड करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीजीआई स्थित गुरुद्वारे में ठहरा है परिवार
पीड़ित दंपति ने बताया कि पांच लाख रुपये वह बिहार में जमीन बेचकर लाए थे। उनके साथ हुई ठगी के बाद उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। पिछले कुछ महीने से उनका परिवार पीजीआई स्थित गुरुद्वारे में ठहरा है।


सोमवार तक सबूत पेश करने का समय दिया
सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना ने बताया कि पीड़ित दंपति की शिकायत के बाद आरोपी डाक्टर ने बयान दर्ज करवाए थे। वहीं, आरोपी डाक्टर को सोमवार तक समय सुबूतों को पेश करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed