फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud by Using Facebook, 2 Arrest

Facebook का यूज करने वाले सावधान

Tue, 15 Jul 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 15 Jul 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud by Using Facebook, 2 Arrest

फेसबुक के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने एवं विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो युवकों को थाना मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राजिंदर कुमार निवासी गांव चक्क दरो खां कठुआ (जम्मू) एवं संजीव कुमार सुराल (जम्मू) के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने सोमवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 17 जुलाई तक के लिए पुलिस को रिमांड पर दे दिया।

नेवी में जूनियर इंजीनियर था आरोपी

Fraud by Using Facebook, 2 Arrest

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी संजीव कुमार पहले नेवी में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। उसने 2013 में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उसने फेसबुक पर एक पेज बनाया।

उसका राजिंदर भी देता था। इस पेज पर वह सरकारी नौकरियां दिलाने एवं विदेश भेजने संबंधी सेवाएं मुहैया कराते थे। इतना ही नहीं वह अपने क्लाइंट से ऑन लाइन चैटिंग भी करते थे। साथ ही लोगों के सवालों के जवाब भी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेवी ज्वाइन कराने के बहाने से ठगे 80 हजार

Fraud by Using Facebook, 2 Arrest

पुलिस ने बताया कि इसी बीच आंध्रप्रदेश निवासी डीएलएन भार्गव फेसबुक से इनके टच में आ गया। उसे आरोपियों ने चेन्नई में नेवी में ज्वाइन करने का ऑफर लैटर दिया था। साथ ही इसके बदले उससे अस्सी हजार रुपये ले लिए।

रकम का लेनदेन फेज-7 में हुआ था। लेकिन जब वह नौकरी ज्वाइन करने गया, तो उसे वहां पर कुछ भी नहीं मिला। इसी बीच उन्होंने अपना फोन भी बंद कर लिया। फिर 23 जून को उसने पुलिस को शिकायत दी।

उसके बाद पुलिस की प्लानिंग के तहत युवक बार-बार किसी और नाम से  फेसबुक से उनके टच में आया। साथ ही विदेश जाने के नाम पर डील पक्की हुई।

उन्होंने फिर से युवक को पैसे देने के लिए मोहाली बुलाया। इसी बीच मटौर पुलिस ने जाल फैलाकर दोनों युवकों को वरना कार समेत काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed