फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud by Dipot Holder

वो 2 की बजाय 7 रुपये किलो बेच रहा था गेहूं

Fri, 18 Apr 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud by Dipot Holder

राशन कार्ड धारकों से दो रुपये किलोग्राम गेहूं की कीमत के जगह पर सात रुपये प्रति किलोग्राम वसूल करने पर गांव फैदां के लोगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। फूड सप्लाई इंसपेक्टर विशेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और अधिक ली गई राशि वहीं कार्ड धारकों को वापस कराई।
विज्ञापन


गांव फैदां में कालिया करियाना स्टोर में डिपो है। डिपो का मालिक बलकार सिंह हैं। लोगों ने कहा कि डिपो होल्डर की हर दिन की मनमानी है। अधिक भीड़ होने पर डिपो बंदकर बाहर चले जाते हैं। दो दो घंटे के इंतजार के बाद वापस लौटकर धमकी भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव फैदां के हरपाल सिंह, गुरपाल सिंह, पूनम, देवकी, मुन्नी देवी सहित काफी संख्या में लोगों ने शिकायत की कि बहुत मनमानी है। कोई नहीं सुनता। सुबह सात बजे लाइन में लगकर अभी तक राशन नहीं मिला।
 
कार्ड धारकों ने बताया कि सुबह से ही डिपो होल्डर हर कार्ड धारक से गेहूं का दाम प्रति किलोग्राम सात रुपये वसूल रहा था। लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। जैसे ही लोगों को पता चला कि गेहूं का दाम दो रुपये प्रति किलोग्राम है तो लोग धीरे धीरे डिपोे पर आना शुरू हो गए और हंगामा हो गया।

कड़ा एक्शन होगा...
फूड सप्लाई के इंसपेक्टर विशेश्वर सिंह का कहना कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मैने कोई गलती नहीं की
डिपो होल्डर बलकार सिंह सैनी का कहना है कि उन्होंने सही कीमत वसूल की है। उन्हें विभाग की ओर से यही कहा गया था कि सात रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं दिए जाने हैं। हर काम विभाग के अधिकारियों से पूछ कर नियमों के अनुसार करते हैं।


कांग्रेस कालोनी सेल के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी और कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शेख मोहम्मद सादिक ने कहा कि जो अन्य डिपू होल्डर धांधली करते हैं उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed