{"_id":"0f51853679d0daa798fbd223efd4a8a5","slug":"fraud-and-cheating-case-against-nri-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई पति की करतूत...कि उजड़ गई जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई पति की करतूत...कि उजड़ गई जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Feb 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई ने मैक्सिको में पहले ही शादी कर रखी थी, लेकिन धोखे से दूसरी शादी भी कर ली। मैक्सिको में पहली पत्नी के होने की वजह से वह उसे अपने साथ नहीं ले जाना चाहता था।
विज्ञापन
इसी बीच पत्नी ने जब वीजा के लिए आवेदन किया तो पति की पहली शादी के बारे में पता चला। वुमन सेल में शिकायत के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो सेल की सिफारिश के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति पर दुराचार और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 31 दिसंबर 2010 को नरवाना निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद वह ससुराल वालों के साथ सेक्टर-21 में रहने लगी।
विज्ञापन
कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला। कुछ दिनों बाद उसका पति अकेला ही मैक्सिको चला गया। फरवरी 2012 में उसका पति वापस आया और 10 मार्च को फिर अकेले चला गया।
एक जनवरी 2013 को उसका पति इंडिया आया और छह फरवरी को यह कहकर वापस लौट गया कि एंबेसी में पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा करा दो। जब वीजा लग जाएगा, उसके बाद उसे साथ ले जाएगा।
ऐसे खुला राज
महिला की शिकायत के मुताबिक, उसने मैक्सिको जाने के लिए वीजा अप्लाई किया, लेकिन 26 मार्च 2013 को उसे एंबेसी से जानकारी मिली कि उसके पति ने मैक्सिको में शादी कर रखी थी।
मामला वुमन सेल में पहुंचा, लेकिन वहां भी कोई नतीजा नहीं निकला और यहां से थाने में मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। आरोप है कि उसके पति ने धोखा दिया और अस्मत के साथ खिलवाड़ करता रहा।