फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died in road accident in Firozpur and Pathankot

लड़ रहे सांड़ की चपेट में आए दो वाहन चालकों की मौत, फिरोजपुर में भी दो की गई जान

Tue, 15 Jan 2019 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Four people died in road accident in Firozpur and Pathankot
घटनास्थल पर पड़ी गाड़ी

सांड़ों की लड़ाई दो युवकों के लिए मौत बन गई। सोमवार देर रात सुजानपुर-पठानकोट रोड पर रेलवे फाटक के पास दो सांड़ लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। उनकी चपेट में सड़क से गुजर रहे बाइक सवार और स्कूटी सवार आ गए। टक्कर से सुजानपुर के मोहल्ला कश्मीरी निवासी साहिल सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। 

विज्ञापन


साहिल पठानकोट में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था और अस्पताल से घर आ रहा था। माता-पिता का इकलौता बेटा साहिल घर में इकलौता कमाने वाला भी था। दूसरा युवक गुलशन सुजानपुर में वेटर का काम करता था और अपने साथी के साथ अपने गांव मुद्दे में स्कूटी पर जा रहा था। वहीं, उसका साथी राधेकृष्ण घायल हो गया। गुलशन कुमार भी अपने घर का सबसे बड़ा बेटा था और परिवार का एकमात्र सहारा था। सुजानपुर पुलिस ने 174 की तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


कार और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, दो जख्मी
फिरोजपुर के तलवंडी भाई और गांव शेखवां के बीच पड़ते पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना जीरा सदर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four people died in road accident in Firozpur and Pathankot
सांकेतिक तस्वीर

 गांव शेखवां से तलवंडी भाई रोड पर पड़ते पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात बाइक और कार के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक और बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना जीरा सदर की सब इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव बुईयां वाला निवासी मनोज यादव, राजू सिंह व पुष्पिंदर यादव बाइक से सोमवार रात काम के सिलसिले में जा रहे थे। तलवंडी भाई और गांव शेखवां के बीच पड़ते पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार को जसविंदर सिंह निवासी देवी वाला फरीदकोट चला रहा था। 

हादसे में मनोज यादव और पुष्पिंदर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। राजू व जसविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी तरफ थाना जीरा सदर की सब इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed