पंजाबः अलग- अलग सड़क हादसों में दो महिला समेत चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत की खबर है। अकेले फरीदकोट जिले में बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। पहली घटना फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर हुई। यहां कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
मृतकों की पहचान कार सवार गांव रोडे मोगा निवासी मनप्रीत कौर पत्नी बेअंत सिंह और बाइक सवार माई गोदड़ी निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कोटकपूरा की तरफ से आ रही आल्टो कार ने सेम नाले के पास बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दर्शन सिंह और कार सवार मनप्रीत कौर को काफी गंभीर चोटें लगीं।
कार चालक गुरप्रीत सिंह को भी मामूली चोटें आईं। मनप्रीत कौर कार में सवार होकर गोलेवाला में अपने किसी रिश्तेदार के जा रही थी। घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डाक्टरों ने मनप्रीत कौर और दर्शन सिंह मृतक घोषित कर दिया।
दूसरे हादसे में कोटकपूरा के नए बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह कैंटर की टक्कर के चलते बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। पति को भी मामूली चोटें लगी। मृतका की पहचान बठिंडा के मोहल्ला बीड़ तालाब निवासी स्वर्ण कौर के रूप में हुई। सुखदेव सिंह अपनी पत्नी स्वर्ण कौर के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में फिरोजपुर जा रहा था। कोटकपूरा में नए बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे धान से भरे भरा कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके स्वर्ण कौर सड़क पर गिर गई और कैंटर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
बटाला में अज्ञात वाहन से टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। थाना घन्नियां के बांगर की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मुखतार सिंह निवासी घन्नियां के बांगर ने बताया कि उसका बड़ा भाई जगतार सिंह (40) मजदूरी करता था। वह घर से काम पर गया था। घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। इस पर पता चला कि जगतार को कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। अलीवाल रोड के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आग में झुलसने से एक मौत, दो घायल
वहीं पठानकोट में कुछ दिन पहले भोआ के गांव जंगल में एलपीजी सिलेंडर की पाइप से लीकेज के बाद आग लग गई थी। भड़की आग में दुकानदार देसराज बुरी तरह झुलस गया। मंगलवार देर रात को उपचार के दौरान देसराज की मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। हादसा 17 अक्तूबर की देर शाम गांव जंगल में हुआ था। जिसमें दंपति श्रवण व सुनीता के घर घरेलू गैस पाइप लीकेज थी और दुकानदार देस राज पाइप ठीक करने आए थे।
रिपेयर के बाद देस राज ने जैसे ही चैक करने के लिए चूल्हा जलाया तो आग भड़क गई। घटना में दंपति श्रवण व सुनीता तथा दुकानदार देसराज तीनों बुरी तरह झुलस गए। परिजनों के सहयोग से उन्हें पठानकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार देर शाम देसराज की हालत और बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना सदर ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।