फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested with old currency in Fatehabad

नोटबंदी की सालगिरह पर पांच सौ के 1.37 लाख के नकली नोट बरामद, 4 गिफ्तार

Thu, 09 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Thu, 09 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with old currency in Fatehabad
old currency - फोटो : सांकेतिक चित्र
सीआईए की टीम ने मंगलवार रात गश्त के दौरान नेशनल हाईवे से चार युवकों को 1.37 लाख के पांच-पांच सौ के नकली नोटों के साथ पकड़ा है। युवक एक कार से आ रहे थे। पुलिस को देखकर भागने लगे तो उन्हें दबोच लिया गया। उनके पास से पांच सौ ग्राम अफीम भी मिली है।
विज्ञापन


युवक नकली नोटों को फतेहाबाद और रतिया के बाजार, पेट्रोल पंप व शराब के ठेकों में चलाने की फिराक में थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज करके बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


डीएसपी रवींद्र तोमर ने बताया कि सीआईए टीम रात को बीघड़ रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक कार वापस जाने लगी। इस पर पुलिस ने उसका पीछा करके रुकवाया। कार की तलाशी ली तो लाल डिब्बे में 500 ग्राम अफीम मिली। जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो संदीप की जेब से 500-500 के 58 नकली नोट, रामू की जेब से 500-500 के 59, बलविंद्र की जेब से 500-500 के 87 और गुरपाल की जेब से 500-500 के 70 नकली नोट मिले। इस तरह चारों से कुछ 1 लाख 37 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Four arrested with old currency in Fatehabad
पांच-पांच सौ के 1.37 लाख के नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार
सीआईए थाने में डीएसपी ने बताया कि आरोपी नकली करेंसी दूसरी जगह से लेकर आए थे। सभी युवकों के पास जो नोट मिले हैं वह एक सीरीज के हैं। इन नोटों को स्कैन करके तैयार किया गया था। पूछताछ में युवकों ने बताया है कि वह डेढ़ माह से नकली नोटों के धंधे में आए हैं।

यह लोग नोटों से डबल मुनाफा कमाने की फिराक में थे। नोटों को रतिया, फतेहाबाद के बाजारों, पेट्रोल पंपों और शराब के ठेकों पर चलाना चाहते थे। आरोपी अफीम राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से लेकर आए हैं। पूछताछ में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें एक आरोपी बलविंद्र के खिलाफ मारपीट और स्मैक के तीन मामले दर्ज हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप उर्फ सिया निवासी खोखर ढाणी (रतिया), रामू उर्फ रामरख निवासी अशोक नगर, बलविंद्र उर्फ बिंदू निवासी वार्ड-7 फतेहाबाद और गुरपाल सिंह उर्फ हैप्पी निवासी एमपी सोतर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed