{"_id":"6091946f8ebc3e477746838f","slug":"former-sarpanch-commits-suicide-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी : पानी की टंकी से कूदने से पहले लाउडस्पीकर से गांव में की थी ये घोषणा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी : पानी की टंकी से कूदने से पहले लाउडस्पीकर से गांव में की थी ये घोषणा
Wed, 05 May 2021 12:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 May 2021 12:19 AM IST
सार
खुदकुशी करने से पहले गुरदेव सिंह गांव के गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। अरदास के बाद उन्होंने लाउडस्पीकर से घोषणा की कि गुरुद्वारा कमेटी के खजाने का पूरा हिसाब गांववासियों को दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उम्र हो गई है, इतनी जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते, इस पर भी किसी को शक नहीं हुआ कि क्या होने वाला है।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच व जत्थेदार गुरदेव सिंह कालसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के रायकोट के गांव कालसा के पूर्व सरपंच व जत्थेदार गुरदेव सिंह कालसा ने मंगलवार सुबह गांव की पानी की टंकी से कूदकर खुदकुशी कर ली है। 80 वर्षीय गुरदेव सिंह गांव के मौजूदा पंच, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और अकाली दल के टकसाली नेता भी थे। थाना रायकोट सदर पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू हरिंदर कौर के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खुदकुशी करने से पहले गुरदेव सिंह गांव के गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। अरदास के बाद उन्होंने लाउडस्पीकर से घोषणा की कि गुरुद्वारा कमेटी के खजाने का पूरा हिसाब गांववासियों को दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उम्र हो गई है, इतनी जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते, इस पर भी किसी को शक नहीं हुआ कि क्या होने वाला है। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब से निकलकर गुरदेव सिंह गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह के बेटे गुरजंट सिंह के शादी के कई वर्षों बाद भी औलाद नहीं हुई, गुरजंट उनका इकलौता पुत्र था। पोता-पोती की इच्छा पूरी न होने के कारण वे काफी परेशान थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन