{"_id":"57015d684f1c1b1628c81128","slug":"former-lady-staff-arrest-in-data-theft-of-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी का डाटा चोरी करने के मामले में पूर्व महिलाकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी का डाटा चोरी करने के मामले में पूर्व महिलाकर्मी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-40 स्थित सिटी इंटरप्राइजिस कंपनी का डाटा चोरी करने के मामले में साइबर सेल ने मुख्य आरोपी दीपिका आहुजा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कंपनी के डायरेक्टर दिनेश मिड्ढा ने फरवरी में साइबर सेल में केस दर्ज करवाया था कि उनकी कंपनी में काम करने वाली दीपिका आहुजा ने कंपनी से उनका लॉग इन आईडी, पासवर्ड व कस्टमर का डाटा चोरी किया था। इसके बाद उसने सेक्टर-37 में दूसरी कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दीपिका शनिवार को जांच ज्वाइन करने आई तो उसको उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दीपिका को जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले में पुलिस ने दूसरी कंपनी के डायरेक्टर सुनील वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। साइबर सेल का कहना है कि दीपिका को फिर से जांच के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
मामले में शिकायतकर्ता दिनेश मिड्ढा ने आरोप लगाया था कि चोरी के आईडी व पासवर्ड से उन्होंने उनकी कंपनी केनाम पर कई अहम जानकारियां वेबसाइट से हासिल की। दिनेश का कहना था कि उनकी कंपनी उस आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल करने के लिए वेबसाइट को हर साल करीब 1 लाख 70 हजार रुपये चुकाती है।
विज्ञापन