फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   forcibly thrown into prostitution to nri woman

NRI महिला को बंध्ाक बना वेश्यावृति में झोंका

Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया(हरियाणा) Updated Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
forcibly thrown into prostitution to nri woman

हरियाणा के रतिया में पिछले 12 दिनों से एक एनआरआई महिला को बंधक बनाकर जबरन वेश्यावृत्ति कराने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को आरोपियों के चंगुल से छूटी महिला ने नजदीक के गुरुद्वारे में पनाह ली और सुरक्षा की गुहार लगाई।

विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलने पर शहर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश, थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह और महिला सब इंस्पेक्टर अरुणा सहित पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला को लेने पहुंचे दोनों आरोपी पुलिस को देखकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए गुवाहटी की महिला ने बताया कि करीब 12 दिन पहले 2 युवक उसे काम दिलाने का झांसा देकर जबरन रतिया लेकर आए थे। उसे वार्ड नं. 15 के एक मकान में रखा गया था। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त लोग उससे वेश्यावृत्ति कराते थे, इसके लिए रात में गाड़ी से उसे दूसरे स्थान पर भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर उसे मारा पीटा जाता था। आज मौका मिलने पर वह किसी तरह उनके चंगुल से निकल भागी और पड़ोस के गुरुद्वारे में आ गई। महिला ने पुलिस के समक्ष आरोपियों पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

किसी पर भी कार्रवाई नहीं चाहती एनआरआई महिला

forcibly thrown into prostitution to nri woman

एनआरआई महिला ने कहा कि प्रवासी होने के कारण वह किसी पर भी कार्रवाई नहीं चाहती, बल्कि अपने घर वापस जाना चाहती है।  बयान दर्ज कर पुलिस ने महिला को उप मंडलाधीश की अदालत में पेश कर दिया, जहां उसके बयान कलमबद्ध करने के बाद, पुलिस सुरक्षा में गुवाहाटी भेज दिया गया।

क्या कहते हैं लोग
स्थानीय निवासी मिलख राज, प्यारा सिंह, बलविन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, राकेश सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि उनके घरों के समीप किराए के एक मकान में ही कुछ लोग रह रहे हैं और जहां निरंतर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गाड़ी हमेशा यहां रात्रि के समय ही आती-जाती रहती है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह गुरुद्वारे में खड़े थे तो उपरोक्त घर से उक्त महिला भाग कर आई और हाथ-पांव जोड़ते हुए उक्त लोगों की चंगुल से छुड़वाने की गुहार की। जब महिला को लेने आए गाड़ी पर सवार 2 युवक भागने लगे तो उन्होंने गाड़ी को घेर लिया था, लेकिन इसके बाद गाड़ी में सवार युवक मकान की छत फांद कर फरार हो गए।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस संदर्भ में जब थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि कालोनी वासियों ने ही प्रवासी महिला को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति करवाने की सूचना मिली थी और इस सूचना के आधार पर ही महिला पुलिस अधिकारी के साथ टीम पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed