फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   forcibly Friendship and then rape to private job holder

पहले धमकी देकर जबरन दोस्ती, फिर रेप

Mon, 21 Apr 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 21 Apr 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
forcibly Friendship and then rape to private job holder

एक युवक ने कमरा दिखाने के बहाने एक युवती से दुराचार किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन


थाना डाबा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सतगुरु नगर निवासी हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।

थाना डाबा के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने कहा कि पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती थी। काम पर आते-जाते समय आरोपी हरदीप उसे परेशान करता था।

एक दिन आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसके साथ दोस्ती नहीं करेगी तो वह उसके माता-पिता की हत्या कर देगा। इस डर से युवती ने आरोपी हरदीप के साथ दोस्ती कर ली।

इंस्पेक्टर सुरजीत ने बताया कि चार माह पहले आरोपी हरदीप ने पीड़िता को घेर लिया और कहां कि वह उसके साथ उसके घर चले वह उसे अपना कमरा दिखाना चाहता है।

कमरा दिखाने के बहाने आरोपी युवती को अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed