फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for drugs set fire to himself

नशा न मिलने पर खुद को आग लगाई

Sun, 29 Jun 2014 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sun, 29 Jun 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
for drugs set fire to himself

नशा न मिलने पर एक व्यक्ति ने रविवार को खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे मौके पर जाकर पकड़ लिया। आग से उसकी एक बाजू और एक टांग जख्मी हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काका सिंह भुक्की चूरा पोस्त खाने का आदी था। सख्त पाबंदी के कारण उसको नशा नहीं मिल रहा था तो तेल का गैलन और माचिस लेकर वह स्थानीय गर्चा रोड स्थित एक सुनसान जगह पर चला गया।
विज्ञापन


वहां जाकर पहले तो उसने ऊंची आवाज में सरकार और पुलिस को खूब कोसा। जानकारी के अनुसार काका सिंह ने कहा कि पहले तो नशा आम मिलता था तो उसको आदत पड़ गई और अब एकदम नशा बंद होने के कारण उनकी जान पर बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। इसकी सूचना किसी ने थाना सिटी के इंचार्ज नवदीप सिंह को दे दी। इस पर थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने तुरंत थानेदार स्वर्ण सिंह को पुलिस पार्टी सहित मौके पर भेजा। पुलिस पार्टी ने उसे जाकर पकड़ा, तब तक उसकी एक टांग और एक बाजू झुलस चुकी थी।


पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि काका सिंह नशे का आदी था और नशा न मिलने के कारण ही वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।

मामले की जांच कर रहे थानेदार स्वर्ण सिंह ने कहा कि काका सिंह के खिलाफ खुदकशी के प्रयास का मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed