फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Food Inspector demands for 25,000 bribe

फूड इंस्पेक्टर ने 25 हजार मांगी रिश्वत, न देने पर मारे थप्पड़

Tue, 08 Aug 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 08 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Food Inspector demands for 25,000 bribe
- फोटो : Demo Pic
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक इंस्पेक्टर ने शहर के एक डिपो होल्डर को थप्पड़ जड़ दिया। डिपो होल्डर ने थाना शहर पुलिस में इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दी है और उस पर रक्षाबंधन के दिन 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि इंस्पेक्टर ने त्योहार के दिन उसको मशीन समेत कार्यालय में बुला लिया। वह उनके कहने पर मशीन भी ले आया। उसके मेज पर मशीन रखते ही थप्पड़ जड़ दिए। थाना शहर पुलिस ने शिकायत लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने पैसे मांगने के आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


डिपो होल्डर जसवंत ने बताया कि जसवंत डिपो होल्डर के नाम से वार्ड नंबर 18 पानीपत में 2001 से डिपो है। रक्षाबंधन की छुट्टी वाले दिन फूड सप्लाई इंस्पेक्टर कार्यालय से फोन आया और मशीन लेकर रेलवे स्टेशन स्थित पीआर सेंटर पानीपत में बुलाया। वह मशीन लेकर पीआर सेंटर पर पहुंच गया। उसने बताया कि जब मैने छुट्टी वाले दिन बुलाने का कारण पूछा तो इंस्पेक्टर ने मुझसे रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 25 हजार की मांग की। जब मैंने कहा कि मैं तो डिपो पर किसी प्रकार की कोई हेराफेरी नहीं करता और न ही मेरे पास इतनी मोटी रकम हैं। उसने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर उसकी बात सुनते ही तैश में आया गया और उसको गंदी-गंदी गाली देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उसको टोका तो उसको थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसको राशन चोरी के मामले में फंसाने की धमकी दी।  फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर अशोक मेहंदीरता ने बताया कि डिपो होल्डर जसवंत द्वारा उसके थाना में शिकायत देने की जानकारी मिली है। मेरे ऊपर 25 हजार रुपये मांगने के आरोप निराधार हैं। कुछ डिपो होल्डर राशन ऑनलाइन होने के बाद परेशान हैं और वे अधिकारियों के साथ भिड़ने के प्रयास में रहते हैं। मैं इस मामले में पुलिस की हर संभव जांच को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed