{"_id":"5c435ac4bdec22736e4eb824","slug":"five-people-arrested-for-recruitment-with-fake-documents-in-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से फौज में भर्ती कराने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, सेना के क्लर्क भी जांच के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेजों से फौज में भर्ती कराने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, सेना के क्लर्क भी जांच के घेरे में
Sun, 20 Jan 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली दस्तावेज बनाकर फौज में युवाओं की भर्ती कराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस और सिविल विभाग के अलग अलग अधिकारियों की 63 मोहरें, आठ लाख रुपये एक आई ट्वेंटी कार और दो लैपटॉप भी मिले। यह राशि इन्होंने पुलिस को रिश्वत देने के लिए रखी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी थाना सिटी के सांझ केंद्र में वेरिफिकेशन कराने गए थे। वहां तैनात महिला पुलिस मुलाजिम को इन पर शक हुआ तो इन्हें काबू कर लिया गया। इनमें पास एसएसपी के अलावा, जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, एसएचओ, पार्षद आदि की नकली मोहरें थीं। पुलिस अब इनके बैंक खातों की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
फौज के क्लर्क भी जांच के घेरे में
एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि पांचों के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। इसके अलावा लुधियाना, पटियाला और फिरोजपुर में फौज के भर्ती केंद्रों के क्लर्कों को भी जांच के घेरे में लिया जाएगा। पकड़े गए गिरोह के सदस्य तीन से पांच लाख रुपये फौज में भर्ती कराने के लिए लेते थे। वे युवाओं के जाली रिहायशी सर्टिफिकेट भी बनाते थे।
विज्ञापन