{"_id":"ddd026c8f6bba607b3ae63b4ae3a048c","slug":"five-member-of-chain-snatcher-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सरेराह लूटने वालीं 5 महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों को सरेराह लूटने वालीं 5 महिलाएं गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 12 May 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक अंतरराज्यीय महिला चेन स्नेचर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन सोने के कड़े, एक चेन और एक सोने की चूड़ी बरामद की है। गहनों की कीमत करीब पौने तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने रविवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को बरगला कर गाड़ी में बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे। वहां पर वह कटर की मदद से गहने छीन लेते थे और फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरोह के पांच मेंबरों लछो निवासी गांव लंगडोई थाना पसियाना, सत्या उर्फ काला निवासी गांव लंगडोई, बबली निवासी शेर माजरा थाना पसियाना, सोमा निवासी शेरमाजरा थाना पसियाना और रानी निवासी शेर माजरा थाना पसियाना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि जगप्रीत सिंह निवासी घेर सोढ़ियां नजदीक अरना-बरना चौक ने एसआई करनैल सिंह सीआईए स्टाफ पटियाला को सूचना दी कि वह लुधियाना जाने के लिए गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के पास जब बस पर चढ़ने लगा तो कुछ औरतें उसे धक्का मारकर उलझा कर हाथ से सोने का कड़ा काटकर भाग गईं।
सूचना पर पुलिस पार्टी ने मौके पर ही आरोपी रानी निवासी शेरमाजरा को काबू करके कड़ा बरामद किया। उसके खिलाफ थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज किया गया।
गिरोह की बाकी मेंबरों को जोशी देवी निवासी गांव देस माजरा थाना खरड़ जिला एसएएस नगर की ओर से दर्ज कराई एफआईआर के आधार पर लाहौरी गेट पुलिस ने किंग्स रिट्रीट होटल बारादरी के पास नाकाबंदी करके काबू किया।
जोशी देवी की शिकायत थी कि गिरोह की मेंबरों ने पटियाला बस अड्डे पर उनकी सोने की चेन काट ली। उनसे चेन बरामद कर ली गई है।
इन राज्यों में हैं केस दर्ज
गिरोह के खिलाफ पहले भी पंजाब और हरियाणा के अलावा अन्य कई राज्यों के विभिन्न जिलों में चेन स्नेचिंग, चोरी, लूटपाट और नशों का धंधा करने के केस दर्ज हैं।
आरोपी लछो के खिलाफ पटियाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना और हरियाणा के जिला अंबाला, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 43 मुकदमे, सत्या के खिलाफ पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रोपड़, लुधियाना और हरियाणा के फतेहाबाद, अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र में 33 मुकदमे, बबली के खिलाफ पटियाला, संगरूर, हरियाणा के अंबाला में आठ केस दर्ज हैं।