{"_id":"f43a24641227759800a04e9d889dd679","slug":"five-injured-in-collision-with-two-cars-newly-married-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत, नवविवाहित जोड़े सहित पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों की भिड़ंत, नवविवाहित जोड़े सहित पांच जख्मी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Nov 2013 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर गांव जनेतपुर के समीप मंगलवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ सेकटर-32 अस्पताल रेफर कर दिया।
हुंडई आई20 कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ सामने से आ रही होंडा सिविक कार से टकरा गई। होंडा कार पलट गई और चालक को सवा घंटे की मशक्कत के बाद कार को काटकर बाहर निकाला जा सका।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले चालक को बाहर निकाला, उसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया।
नवविवाहित जोड़े की कल ही शादी हुई थी। उसके बाद वह आज लड़की के घर फेरा डालने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
मौके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे काले रंग की हुंडई से विशाल राणा निवासी सेक्टर-46, चंडीगढ़ अपने दोस्त राजन के साथ घर लौट रहा था।
विज्ञापन
अचानक कार का दायां टायर डिवाइडर से टकराकर फट गया एवं कार बेकाबू हो कर डिवाइडर पार अंबाला की ओर जा रही होंडा सिविक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। कई बार पलटने के बाद तेज रफ्तार होंडा सिविक कार उलट गई।
कार में पिछली सीट पर बैठे नव विवाहित प्रभजोत सिंह पुत्र हरिंदरपाल निवासी मोहाली एवं उसकी पत्नी दीपिंदर कौर को लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला, जबकि चालक गुरचरण सिंह निवासी मोहाली की टांगें स्टीयरिंग एवं डैशबोर्ड के बीच फंस गई। दूसरी कार में विशाल राणा एवं उसके साथी राजन को कार के पिछले दरवाजे को खोलकर निकाला गया।
लेकिन होंडा सिविक कार का चालक गुरचरण बुरी कार में फंस गया। इसको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। उसको निकालने के लिए पहले कार को सीधा किया गया। चालक को निकालने के लिए आरी एवं रॉड की मदद से दरवाजे खोले गए, परंतु काफी मेहनत बेकार गई।
इसके बाद चारों दरवाजे तोड़े गए। लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली, तो नजदीक स्थित एक फैक्ट्ररी से लोहे काटने वाले कटर को मंगवा कर सीट का लोहा काटने पर गुरचरण को सवा घंटे की मशक्कत बाद निकाला जा सका।
इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर दो-दो किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि दोनों कारें एक तरफ सड़क पर थीं, परंतु चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर भी दोनों तरफ भारी यातायात होने से जाम लग गया। डेढ़ बजे कारों को रास्ते से हटाने के बावजूद आवाजाही दो बजे के बाद सामान्य हुई।
थाना प्रभारी गुरवंत सिह ने बताया कि चारों घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि गुरचरण की दोनों टांगें फ्रैक्चर हो गईं। प्रभजोत एवं दीपिंदर कौर की रविवार को शादी हुई थी और प्रभजोत अंबाला में अपने ससुराल जा रहा था।
उन्होंने बताया कि कार से शगुन वाले लिफाफे एवं करीब 15 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने काली कार के चालक विशाल राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।