फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five day gang rape with kidnap girl

छात्रा को अगवा कर पांच दिन तक गैंगरेप

Wed, 19 Mar 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 19 Mar 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
five day gang rape with kidnap girl

परीक्षा सेंटर से पेपर देकर लौट रही 11वीं कक्षा की छात्रा को बेहोश कर चार युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए और पांच दिन तक सामूहिक दुराचार किया।

विज्ञापन


बुधवार को छात्रा को बेहोशी की हालत में गुरुहरसहाए से गुजरती रेल पटरी पर फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को ट्रैक पर बेहोशी की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पीड़िता का फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जीआरपी के प्रधान गुरबख्श सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा शनिवार को परीक्षा सेंटर से पेपर देकर लौट रही थी। जान पहचान के चार युवकों ने उसे खाने के लिए कोई चीज दी। उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।


उसे खाते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में एक हवेली में ले गए जहां सभी ने उसके साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुराचार किया।

बुधवार सुबह आरोपी उसे गुरुहरसहाए में रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में फेंककर चले गए। छात्रा को बेहोश पड़ा देख आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

परिजनों ने मामले की शिकायत थाना गुरूहरसहाय पुलिस को दी है। छात्रा के रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने के कारण थाना जीआरपी प्रभारी गुरबख्श सिंह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed