फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing on firozpur lady in land dispute

12 मरले की जमीन के लिए महिला के दुश्मन हुए चार युवक, गोली मारी

Mon, 24 Jul 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 24 Jul 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
firing on firozpur lady in land dispute
demo pic
12 मरले की जमीन के लिए चार युवक महिला के इस कदर दुश्मन बने कि उसे मारने की ठान ली। इसी के चलते उन्होंने उस पर गोली दाग दी। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। गांव साहनके में 12 मरले जमीन पर कब्जा करने के मामले में कुछ लोगों ने एक महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं आरोपियों ने उस पर बारह बोर बंदूक से गोली भी दाग दी। जख्मी महिला को सिविल अस्पताल फिरोजपुर दाखिल करवाया है। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता अमरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव साहनके में उसकी 12 मरले जमीन है।
विज्ञापन


आरोपी अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह और गुरदयाल सिंह उसकी 12 मरले जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। सभी आरोपियों ने एकजुट होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही गोलियां भी दाग दी। गांव के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जख्मी हालत में अमरजीत कौर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने अमरजीत कौर के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed